डेमाे पिक
उन्नाव के मदारीखेड़ा गांव निवासी सूरज पुत्र महेश का विवाह लखनऊ की मलिहाबाद कोतवाली के गांव ईशुखेड़ा निवासी रामकुमार की बेटी से तय हुई थी। बुधवार को सूरज का तिलक था। रात लगभग 11 बजे वधू पक्ष के लोग सूरज का तिलक चढ़ा रहे थे। तभी वधू पक्ष की ओर से आए ईशुखेड़ा गांव निवासी मुन्नालाल पुत्र महावीर, भाई रामदास, भतीजा मोहित पुत्र रामदास के साथ ही मदारीखेड़ा गांव निवासी सुकबीर पुत्र कल्लू वर पक्ष की महिलाओं पर फूल फेंकने लगे।