फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में इनामी लुटेरे ने छीनी दरोगा की पिस्टल, एनकाउंटर के बाद भागा फिर हुआ ये सब

Thu, 15 Nov 2018 08:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- लुटेरे ने दरोगा की पिस्टल छीन पुलिस पर चलाई गोली, मुठभेड़ 
-चकेरी में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी लुटेरे के पैर में लगी गोली
-पेट में दर्द होने पर लुटेरे को कांशीराम अस्पताल लेकर जा रही थी पुलिस टीम
 
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
कानपुर के चकेरी थाने से रामादेवी कांशीराम ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त जीटी रोड पर त्रिमूति मंदिर के पास 25 हजार के इनामी लुटेरे गुल्लू आफताब ने पुलिस अभिरक्षा में एक दरोगा की सर्विस पिस्टल छीन ली। इसके बाद पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भाग निकला। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गुल्लू के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। गुल्लू आफताब किदवई नगर, गोविंद नगर और चकेरी थाने से लूट के मामले में वांछित चल रहा था।
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
गुल्लू आफताब मूलरूप से गंगाघाट, उन्नाव का रहने वाला है। यहां रूबी टेनरी जाजमऊ, चकेरी में रहता है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि गुल्लू को चकेरी थानाप्रभारी अजय सेठ ने बुधवार देर रात गणेशपुर मोड़, सनिगवां से एक तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
आफताब ने गुरुवार तड़के पेट दर्द की शिकायत की। इस पर गुरुवार सुबह 5:20 बजे चकेरी थाने के दरोगा जगदीश सैनी, जाजमऊ चौकी प्रभारी मंसूर अहमद सिपाहियों के साथ गुल्लू आफताब को जीप से काशीराम ट्रामा सेंटर लेकर जा रहे थे।
 

4 of 5
डेमो पिक
त्रिमूति मंदिर के पास आफताब ने मौका पाकर दरोगा जगदीश सैनी की सरकारी पिस्टल छीनी और जीप से कूदकर भाग निकला। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर दो फायर झोंक दिए। पुलिस टीम ने जवाब में तीन गोलियां चलाईं। एक गोली गुल्लू आफताब के दाहिने पैर में लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच कर दरोगा की पिस्टल कब्जे में ले ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
एसपी पूर्वी राजकुमार, सीओ कैंट मौकेपर पहुंचे और छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए। थानाप्रभारी ने बताया कि गुल्लू पर चकेरी, गोविंद नगर, किदवई नगर में लूट और गैंगस्टर से छह मामले दर्ज हैं। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। गुरुवार दोपहर गुल्लू को कांशीराम अस्पताल से डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें