कानपुर के हिंदूपुर में करीब दो करोड़ रुपये कीमत की आठ बीघा तीन विस्वा जमीन हड़पने के लिए फर्जीवाड़ा किया गया। जमीन की खतौनी में मालिक का नाम खुरच कर दूसरे व्यक्ति का नाम चढ़वाया गया।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
रेवन्यू रिकार्ड कीपर (आरआरके) ने रिकार्ड में हेराफेरी कर दूसरे का नाम चढ़वाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
ख्योरा के जगत नारायण ने शिकायत की थी कि उसके पिता बद्री के नाम हिंदूपुर में खाता संख्या 132 और 1984 में आठ बीघा तीन विस्वा जमीन है। खतौनी में किसी ने उसके पिता का नाम खुरचकर लालता प्रसाद और कामता प्रसाद का नाम चढ़वा लिया है।
4 of 5
डेमो पिक
एडीएम फाइनेंस संजय चौहान ने इसकी जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। इस पर एडीएम फाइनेंस ने रेवन्यू रिकार्ड कीपर जय नारायण दीक्षित को रिपोर्ट दर्ज कराने और रिकार्ड में बद्री का नाम दर्ज कराने का आदेश दिया था।
रेवन्यू रिकॉर्ड कीपर रिपोर्ट दर्ज कराने में हीलाहवाली कर रहे थे। एडीएम फाइनेंस ने रेवन्यू रिकार्ड कीपर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा था। इस पर रेवन्यू रिकार्ड कीपर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।