जालौन के माधौगढ़ में शराबी पति ने कमरे के अन्दर सो रही पत्नी की देर रात धारधार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या कर दी। महिला की हत्या की जानकारी पर सुबह परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस के आने से पहले पति मौके से फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार पति शराब का लती था और आए दिन झगड़ता था। इसलिए पत्नी 2012 से मायके में रह रही थी। पति सात साल बाद पत्नी को ससुराल लेकर आया था।
विज्ञापन
2 of 5
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरौली निवासी सुनीता (40) पत्नी कृष्ण स्वरूप प्रजापति अपने दो पुत्र, पुत्री के साथ आठ वर्ष से मायका विरासनी थाना एट में अपने भाई अरविन्द कुमार के यहां रह रही थी। सुनीता के जेठ भगवानदास की मृत्यु 28 अक्टूबर को हो गई थी। 30 अक्टूबर को शुद्धता होने से सुनीता, पुत्र पवन के साथ हरौली आ गई। सुनीता मकान के बगल में बने कमरे में सोने चली गई।
विज्ञापन
3 of 5
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार देर रात पति कृष्ण स्वरूप प्रजापति ने धारदार हथियार से सुनीता का गला रेत कर हत्या कर दी। सुबह पुत्र पवन मां को देखने गया। चारपाई में सो रही मां को देख उसे सदेंह हुआ। कमरा खोल कर देखा तो वह मां का कटा हुआ गला खून से सना देख चीख पड़ा। आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी भी आ गए। सुनीता का गला कटा देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले पति कृष्ण स्वरूप प्रजापति गायब हो गया।
4 of 5
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मृतका की पुत्री आकांक्षा (16) पुत्र पवन ( 14), प्रदुम्न (12) हैं। माधौगढ में सन 2012 में कृष्ण स्वरूप और सास सुरजन देवी ने मृतका सुनीता की हत्या करने की कोशिश की थी। उस वक्त सुनीता बच गई। तभी से सुनीता मायका विरासनी में भाई अरविन्द कुमार के यहां रह रही थी। बच्चों की परवरिश कर रही थी।
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गांव की पचांयत में तीन वर्ष पूर्व सुनीता की पति कृष्ण स्वरूप से सुलह हो गई थी। पचांयत ने आठ बीघा जमीन दोनों पुत्रों के नाम कर दी थी। जमीन पुत्रों के नाम होने से कृष्ण स्वरूप प्रजापति पत्नी सुनीता से खुन्नस मानने लगा था। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद कृष्ण स्वरूप शराब और गांजा पीने का आदी हो गया था। जेठ की मृत्यु में आई सुनीता की हत्या करने की योजना बना कर हत्या कर दी।