फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की नादानी से फिर बच निकला बबुली कोल, ये थे आतंक के वो साढ़े आठ घंटे

Wed, 24 May 2017 08:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
खाली हाथ मायूस होकर लौटी पुलिस टीम
पुलिस की नादानी से सात लाख का इनामी डाकू बबुली कोल एक बार फिर गैंग समेत फिर बच निकला। चित्रकूट के टिकरिया रेलवे स्टेशन के पास लगभग दो घंटे तक पुलिस से गैंग की सीधी मुठभेड़ हुई। बिना तैयारी के पहुंची पुलिस उसे रोक नहीं सकी। मुठभेड़ से पहले गैंग ने क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। शराब के नशे में चूर होकर राहगीरों, ट्रक-टेंपो चालकों से मारपीट और लूटपाट की। टिकरिया रेलवे स्टेशन पर भी फायरिंग कर यात्रियों से लूटपाट की और दहशत फैलाई। पुलिस ने मौके से कई खोखे के अलावा आधा दर्जन गमछे, पानी की बोतल, एक मोबाइल व टूथपेस्ट आदि बरामद किए हैं।   
विज्ञापन

ये हैं आतंक के वो साढ़े आठ घंटे

2 of 5
पुलिस के हाथ लगी मायूसी
4:00  बजेडाकू बबुली कोल गैंग दस साथियों के साथ मारकुंडी थानाक्षेत्र के टिकरिया-इटवां मार्ग से थोड़ा हटकर स्थित देशी शराब के ठेके पर पहुंचे। 
4:15  बजे सेल्समैन को जगाकर असलहे के बल पर दुकान खुलवाई। 
5:00 बजे तक वहीं शराब पी। इस बीच सरगना व दुकान के अंदर था और कुछ साथी सड़क के पास खड़े थे। 
5:15 बजे गैंग नशे में धुत होकर सड़क पर आया और वहां से गुजरने वाले वाहनों को रोककर लूटपाट की। 
 
विज्ञापन

ये हैं आतंक के वो साढ़े आठ घंटे

3 of 5
टिकरिया स्टेशन के पास पुलिसवाले
6:00 बजे तक वहां से गुजरे दो ट्रक व दो टेपों चालक को पीटकर उनकी नगदी छीनी। इस दौरान गैंग आने जाने वालों को गाली देता रहा। 
6:30 बजे गैंग ने एक डग्गामार वाहन को रोककर उसमें रखे दो टैंकर डीजल के ड्रम और दो बोरे तंबाकू उतरवा ली। 
6:45 बजे स्कार्पियो मप्र क्षेत्र से आई तो रास्ते में बोरे व ड्रम पड़े होने से चालक ने हार्न बजाया। यह देखसुन कर डकैतों ने स्कार्पियो रोकी और लूटपाट की। 
 

ये हैं आतंक के वो साढ़े आठ घंटे

4 of 5
डकैतों द्वारा लूट के शिकार लोग
7:15 बजे किसी तरह वहां से जिंदा बचकर आगे बढ़े स्कार्पियो सवार ने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी और पुलिस सूचना दी गई। 
7:30 बजे मारकुंडी थाने में डकैतों की हरकत की जानकारी दी गई तो एसओ स्वामी नाथ लगभग आठ बजे टिकरिया पहुंचे। 
8:15 बजे पुलिस को आते देख डाकू गैंग लगभग भागता हुआ रेलवे स्टेशन पहुंचा और फायरिंग कर लूटपाट की। मारकुंडी पुलिस ने लगभग इस समय एक स्कूल की दीवार की ओट से डकैतों को घेरने का प्रयास किया और उसी समय कंट्रोल रूम को सूचना दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आतंक के वो साढ़े आठ घंटे

5 of 5
थाने में वापस पहुंची पुलिस टीम
9:30 बजे पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र, एंटी डकैती, बहिलपुरवा, रैपुरा, मानिकपुर, सर्विलांस टीम, सरैंया चौकी की टीम के साथ सीओ राजापुर को लेकर  टिकरिया पहुंचे और फायरिंग शुरु हुई। 
11:30 बजे तक दोनों ओर से लगभग दो घंटे तक फायरिंग होती रही। इसी बीच एसपी ने मप्र पुलिस अधीक्षक मिथलेश कुमार से संपर्क कर डकैतों के साथ मुठभेड़ की जानकारी दी। 
11:45 बजे डाकूओं का पूरा गैंग भागने में सफल रहा और पुलिस टीम ने पीछा किया। इस दौरान देानों पार्टी के बीच तीन चार सौ मीटर दूरी का अंतर रहा। फायरिंग हुई लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
12:30 बजे तक पुलिस टीमें घटनास्थल से बरामद सामग्री व आस पास के लोगों के बयान लेकर मारकुंडी थाने पहुंच गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें