सीआरपीएफ जवान की पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
रस्सी या तार से कसा गला, बचने को किया संघर्ष
फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के मुताबिक रस्सी या तार से गला कसा गया। वैसे ही निशान गले पर मिले हैं। इसके अलावा शरीर पर जिस तरह के खरोंच व एक दो चोटें मिली हैं उससे साफ है कि आरधाना ने हत्यारों से मोर्चा लिया था। आशंका है कि हत्याकांड में दो से तीन लोग शामिल हैं।
एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी कुछ पुख्ता तथ्य नहीं मिले हैं। कई लोगों से पूछताछ भी जारी है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। - अपर्णा गुप्ता, एसपी साउथ