यूपी के हरदाेई जिले में एक युवक ने अपनी चचेरी बहन काे चाकुओं से गोद मौत के घाट उतार दिया। बहन का कसूर सिर्फ इतना था कि उसे गांव के ही एक युवक से माेहब्बत हाे गई थी। भाई काे यह बात नागवार गुजरी अाैर उसे हमेशा के लिए माैत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
भरथना के अतरौली थाना क्षेत्र ग्राम खंजनखेड़ा मजरा लौली निवासी महिपाल की पुत्री बबली (18) बुधवार रात चचेरी बहनों कुसुमा और ऊषा के साथ घर के निकट स्थित बाग में शौच के लिए गई थी। उसकी मां ज्ञानादेवी और बड़ी विवाहित बहन अर्चना घर के बाहर बैठी थीं। रात लगभग साढ़े आठ बजे अचानक चीख-पुकार की आवाज सुनकर अर्चना और ज्ञानादेवी बाग की ओर दौड़े।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
अर्चना की मानें तो वहां उनका चचेरा भाई सुशील (20) पुत्र सुरेंद्र बबली की गर्दन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर रहा था। इस पर अर्चना बबली को उससे छुड़ाकर घर ले आई और बाहर ही पड़ी चारपाई पर लेटा दिया। कुछ ही देर में बबली की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। अर्चना ने बताया कि बबली के प्रेम संबंध गांव निवासी युवक से थे। स्वजातीय होने के कारण दोनों परिवाराें ने सहमति से शादी तय कर दी थी।
एक मई को शादी होनी थी। अर्चना का कहना है कि सुशील इस शादी से नाराज था और इसी के चलते उसने चाकुओं से गोदकर बबली की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बीच सुशील मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू मौके से ही बरामद कर लिया गया। घटना के समय दीपक लखनऊ में था।