फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भईया ने मांगे शराब के लिए पैसे, छाेटे भाई ने किया देने से इंकार फिर बहा खून का फव्वारा

Thu, 15 Mar 2018 06:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
हुसैन गंज थाना क्षेत्र का मामला
यूपी के हुसैगंज इलाके में छाेटे भाई से जब बड़े भईया ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। छाेटे भाई ने पास में पैसे ना हाेने की बात कहकर मना कर दिया। इसके बाद वहां से खून का फव्वरा बहा। जानिए क्या है पूरा मामला।  

 
 
विज्ञापन

2 of 4
इंदल सिंह
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव निवासी जगतपाल के चार बेटों में सबसे छोटा बेटा इंदल सिंह मध्यप्रदेश के पंचमणी में सेना में नायक है। वह 24 फरवरी को छुट्टियों पर घर आया था। शुक्रवार को लौटना था। उसने बताया कि बड़े भाई ट्रक चालक कल्लू सिंह को शराब की लत है। नशे में होने के बाद भी और पीने के लिए रुपये मांग रहे थे। उसने रुपये देने से मना किया।

 
विज्ञापन

3 of 4
कल्लू सिंह
नाराज होकर बड़े भाई ने घर के बाहर रखा फरसा लेकर हमला बोल दिया। कमर में तमंचा भी लगाए था। कई बार फरसे से हमला करता रहा। किसी तरह वह खुद को बचाने की कोशिश करता रहा। कोई भी उसके पास पहुंचता तो हमला कर देता। बकौल इंदल इसी दौरान उसके पेट में फरसा लग गया। पेट फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया।


विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
ग्रामीणों ने आरोपी का आतंक देखकर पुलिस को खबर दी। एसआई रणधीर सिंह और चार सिपाही व 100 नंबर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह से कल्लू पर काबू पाया और उसे गिरफ्तार किया। एसआई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसके पास से तमंचा और फरसा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें