यूपी के हरदाेई जिले में एक अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां एक व्यक्ति काे लखनऊ से फाेन अाता है। फाेन करने वाला व्यक्ति ने खुद काे किसी बैंक का कैशियर बताया अाैर कहा प्रधानमंत्री आवास के लिए तुम्हे इतने रुपये जमा करवाने हाेंगे। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरेली कठेरियान निवासी गोविंद पुत्र राम प्रसाद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। उसने बताया कि उसके पास छह फरवरी 2018 मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले युवक ने बताया कि वह लखनऊ से बैंक का कैशियर बोल रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
उसके खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना की चेक आई है, जिसमें सेक्रेटरी आदि सभी लोग हमसे खर्चा लेंगे। इसके लिए तुमको उनके खाते में रुपये जमा कराने होगें। उसने पहले दस हजार पांच सौ रुपये जमा कराए, इसके बाद तीन हजार, 12 हजार 500 रुपये, बीस हजार, 12500 रुपये, 10900 रुपये, 1700 रुपये जमा कराए।
4 of 5
डेमो पिक
बताया कि उसने उसके खाते में कुल एक लाख 40 हजार नौ सौ रुपये जमा किए। उसने गुरुवार को फोन कर फिर से 12500 रुपये जमा करने को कहा तो उसको आशंका हुई। उसने गांव के अन्य लोगों को जानकारी दी तो पता चला ऐसा कुछ नहीं है।
उसने जिस बैंक के खाते में पैसा जमा किया वह अमरजीत पुत्र तेजो प्रसाद निवासी दादरा एंड हवेली बीआरबारबी के पास जनपद लखनऊ है। खाता संख्या व फोन नंबर भी दर्ज कराया। एएसपी ज्ञांनज्य कुमार सिंह ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए है।