देश भर में घूम-घूम कर एटीएम काटकर माल पार करने वाले एक गैंग काे कानपुर पुलिस ने पकड़ा है। एसपी ने बताया कि हरियाणा का कुरैशी गैंग, फकीर, इकराम और लतीफ गैंग पूरे देश में घूमकर एटीएम में चोरी करता है। चारों ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग स्थान पर वारदात को अंजाम देते हैं। सभी गैंग के शातिरों का एटीएम में चोरी करने का तरीका एक जैसा है।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
एटीएम से माल पार करते वाले गैंग में शामिल होने वाले शख्स को सिक्योरटी मनी जमा करना पड़ता है। यह सिक्योरटी मनी गैंग का सरगना अपने पास रखता है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद सरगना शातिर को सिक्योरटी मनी और चोरी के माल से उसका हिस्सा देकर चलता कर देता है।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
यह गैंग एक वारदात को अंजाम देने के बाद कैमरा तोड़ने वाले शातिरों की अदला-बदली कर लेते हैं। ताकि किसी ने पहचान न हो सके। अगर कोई पकड़ा गया तो वह एक-दूसरे के गैंग के बारे में पुलिस को कुछ नहीं बताता है। चकेरी में एटीएम के जिस शातिर ने कैमरे तोड़ थे, वहीं पुलिस के हाथ लग गया और पूरी वारदात खुल गई।
एटीएम चोर के सरगना व फाइनेंसर का पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। गैंग के सरगना ने अपराध की कमाई से नहू, हरियाणा में आलीशान मकान बनवा रखा है। वहीं पर चार जगह पर करोड़ो की संपत्ति और लग्जरी कारें भी खरीद रखी है। मुश्ताक पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर उसकी चल व अचल संपत्ति जब्त करने की तैयारी भी पुलिस ने शुरू कर दी है।