कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। देश महामारी की चपेट में है। कोरोना संक्रमण काल में लोग मुसीबतों से जूझ रहे हैं। सामाजिक कार्य और सेवाभाव में कानपुर अग्रणी भूमिका में है।
विज्ञापन
2 of 5
क्रिकेटर कुलदीप ने जरूरतमंदों को बांटे राशन के पैकेट
- फोटो : अमर उजाला
अब मदद की मुहिम में बड़ी हस्तियां आगे आ गयी हैं। संपूर्ण विश्व में कानपुर समेत पूरे भारत का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीप यादव ने भी इस मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
3 of 5
क्रिकेटर कुलदीप ने जरूरतमंदों को बांटे राशन के पैकेट
- फोटो : अमर उजाला
चाइनामैन गेंदबाज ने 2000 राशन के पैकेट को अपने हाथों से लोडर में रखकर जरूरतमंदों के लिए भेजा। जिसने भी कुलदीप को एक आम व्यक्ति की तरह काम करते देखा वह आश्चर्यचकित रह गया।
4 of 5
क्रिकेटर कुलदीप ने जरूरतमंदों को बांटे राशन के पैकेट
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर साउथ में पूर्व विधायक अजय कपूर की राशन वितरण मुहीम जारी है। आज कुलदीप यादव इस मुहिम से जुड़े। साथ ही लोगों को राशन के पैकेट भी बांटे। इस दौरान कुलदीप ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल में घर पर ही रहें।