आईपीएल सीजन 10 में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम से खेलने वाले कानपुर के खिलाड़ी अंकित सिंह राजपूत के हाथ बड़ा चांस लगा है। अंकित का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) बंगलूरू में हो गया है। वर्तमान में यूपी रणजी टीम से खेलने वाले अंकित 19 जून से एक जुलाई तक बंगलूरू में तेज गेंदबाजी का हुनर सीखेंगे।
विज्ञापन
2 of 4
क्रिकेटर अंकित राजपूत
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक एसके अग्रवाल ने बताया कि अंकित सिंह किदवई के रहने वाले हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यूपी से एकमात्र तेज गेंदबाज अंकित सिंह का चयन किया है। यह चयन प्रदर्शन के आधार पर होता है।
विज्ञापन
3 of 4
क्रिकेटर अंकित राजपूत
एकेडमी में कुशल प्रशिक्षक तेज गेंदबाजी का प्रशिक्षण देते हैं। उधर, चयन के बारे में अंकित सिंह राजपूत ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि वह और सीखने का बेहतर प्रयास करेंगे।
यूपी अंडर-23 से कानपुर के एक भी खिलाड़ी का चयन नहीं
वहीं एनसीए में यूपी अंडर-23 से प्रदेश के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है लेकिन इनमें शहर का एक भी खिलाड़ी नहीं है। इसमें लखनऊ के जीशान अंसारी, दीपक कुमार और मेरठ के शुभम मावी का चयन हुआ है। ये 26 जून से 22 जुलाई तक बंगलूरू में प्रशिक्षण लेंगे।