फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने उनका खाना बनाना बंद किया, 'बेटा बना बेरोजगार', मां ने दोनों को कराया घर से बेदखल

Wed, 02 Jan 2019 10:09 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
यूपी के कानपुर में हुए मां-बेटे और बहू के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। बुजुर्ग मां के पक्ष में आए फैसले से बेटी खुश है। कोर्ट ने मां के मकान से बेटा और बहू को बेदखल कर दिया। कानपुर के एसडीएम सदर संजय कुमार की कोर्ट ने वृद्धा के पक्ष में फैसला सुनाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
कानपुर बर्रा तीन निवासी 62 वर्षीय मधू मिश्रा ने बेटे कुमार शोभित और उसकी पत्नी नमिता उर्फ ममता के खिलाफ मुकदमा दाखिल किया था।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
कहा था कि वह विधवा और सेवानिवृत्त महिला है। बड़ी बेटी शुभी पति के साथ दिल्ली में रहती है। साथ रहने वाला बेटा और बहू मकान अपने नाम कराना चाहते हैं। प्रताड़ित करते हैं।

4 of 5
डेमो
बहू ने उनका खाना बनाना बंद कर दिया है। बेटे की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि वह बेरोजगार है। उसके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च मां अपनी पेंशन से करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
मां के घर से निकालने पर उनके भूखों मरने की नौबत आ जाएगी। कोर्ट ने मां के पक्ष में फैसला सुनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें