उन्नाव रेप कांड में अाराेपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर हर दिन के साथ सीबीअाई का शिकंजा कसता जा रहा है। उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा काे भी सरकार ने हटा दिया है। शुक्रवार काे विधायक को लेकर पाेक्सो एक्ट कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
विधायक की रिमांड मिलने के बाद कोर्ट से बाहर निकले सीबीआई के डिप्टी एसपी आरआर त्रिपाठी।
उन्नाव में किशोरी से गैंगरेप के आरोप में सीबाई की शिकंजे में फंसे भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर अभी छह दिन और सीबीआई के कब्जे में रहेंगे। सीबीआई के आईजी जीके गोस्वामी बेहद गोपनीय तरीके से शुक्रवार विधायक को लेकर पाेक्सो एक्ट कोर्ट पहुंचे और सात मिनट में न्यायालय की कार्रवाई पूरी करके आरोपी विधायक को लखनऊ भेज दिया।
विज्ञापन
3 of 5
रिमांड मिलने के बाद विधायक को चार पहिया वाहन से लेकर जाती सीबीआई।
गुरुवार रात से शहर में गुपचुप तरीके से डेरा डाले सीबीआई ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पाेक्सो एक्ट के मुकदमे में रिमांड पर लेने के लिए शुक्रवार दिन में न्यायिक तैयारी पूरी कर ली। शाम 4:58 बजे आईजी जीके गोस्वामी के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम तीन वाहनों से जिला सत्र न्यायालय पहुंची।
4 of 5
सीएम याेगी अादित्यनाथ एवं अाराेपी विधायक
यहां विधायक को पाेक्सो एक्ट कोर्ट में पेश किया। यहां सीबीआई के विवेचक डिप्टी एसपी आरआर त्रिपाठी और सीबीआई के अधिवक्ता विनीत कुमार ने विशेष न्यायाधीश पाेक्सो आशुतोष कुमार से विधायक को पाेक्सो एक्ट के मुकदमे की जांच के लिए रिमांड की आर्जी दी। दोपहर से ही कोर्ट में मौजूद सीबीआई के विवेचक और अधिवक्ता अन्य अभिलेखीय कार्रवाई पहले से ही पूरी कर चुके थे।
विधायक को कोर्ट में पेश करने के सात मिनट के भीतर ही विधायक को आनन-फानन चार पहिया वाहन से लखनऊ भेज दिया गया। न्यायाधीश ने सीबीआई को विधायक की 6 दिन की रिमांड दे दी। न्यायलय ने 27 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक कोर्ट में पेश करने के दिए हैं। मालूम हो कि सीबीआई कोर्ट ने 13 अप्रैल को विधायक की सात दिन की रिमांड दी थी जिसकी मियाद 21 अप्रैल को सुबह खत्म हो रही है। इससे पहले ही सीबीआई ने पाक्सो एक्ट में नई रिमांड मंजूर करा ली है।