कानपुर के श्मशान घाटों पर सोमवार को 545 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। साथ ही मुस्लिम कब्रिस्तानों में 62 जनाजों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। भैरोघाट शमशान घाट में रात नौ बजे अंतिम शव पहुंचा। कई घाटों में जगह कम पड़ने से गंगा किनारे रेत में भी अंत्येष्टि हुईं। कई शव ऐसे भी आए, जिन्हें कंधा देने के लिए चार लोग भी नहीं थे।
घाटों पर मौजूद अन्य लोगों ने अंत्येष्टि में सहयोग किया। भैरोघाट विद्युत शवदाह गृह में 72 शव पहुंचे। भैरोघाट शमशान घाट पर दाह संस्कार की पर्चियां बनाने वाले जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुबह से रात नौ बजे तक 95 शव आए, सभी का अंतिम संस्कार किया गया। इसी तरह भगवतदास घाट विद्युत शवदाह गृह में तीन और घाट में लकड़ियों से 34 शवों का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर
- फोटो : अमर उजाला
स्वर्ग आश्रम के प्रधान बल्देव राज मेहरोत्रा ने बताया कि 91 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धनाथ घाट का प्रबंधन देख रहे भारत गुजराल के अनुसार घाट और गंगा किनारे रेत में 45 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। बिठूर में सौ का आंकड़ा पार हो गया। ड्योढ़ी घाट सहित अन्य घाटों में भी अंतिम संस्कार हुए।
विज्ञापन
3 of 5
रात को भी जली चिताएं
- फोटो : amar ujala
भगवतदास घाट पर पंडों को चेतावनी
भगवतदास शमशान घाट पर वसूली की शिकायतों के बाद सोमवार को कोहना थाना प्रभारी ने पंडों की चेतावनी दी। कहा कि निर्धारित शुल्क 500 रुपये में ही अंतिम संस्कार कराएं। ज्यादा वसूली करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
नजफगढ़ घाट में लकड़ियों की कमी, लौटाए शव
नजफगढ़ में दूसरे दिन भी लकड़ियों का टोटा रहा। सिर्फ उन्हीं 28 शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जिनके साथ परिजन लकड़ियां लाए थे। अन्य शव लौटाए गए।
4 of 5
शवों की लगी हैं लंबी कतारें
- फोटो : amar ujala
कहां कितनी अंत्येष्टि
भैरोघाट विद्युत शवदाह गृह 72
भैरोघाट शमशान घाट 95
भगवतदास विद्युत शवदाह गृह 3
शमशान घाट 34
स्वर्ग आश्रम 91
सिद्धनाथ घाट 45
बिठूर 101
ड्योढ़ी घाट 60
नजफगढ़ घाट 28
सफीपुर, नागापुर, ढोमनपुर घाट, अन्य 16