उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कारोना संक्रमित मरीजों के इलाज को बनाए गए एल-1 अस्पताल में खाने को लेकर शुरू हुई रार बढ़ती जा रही है। एक ओर मरीजों का खाना डाॅक्टरों द्वारा खा लेने की बात कही जा रही है, वहीं मरीज घटिया खाना बताकर फेंक रहे हैं। शुक्रवार को मरीजों ने दाल में कीड़ा पड़ा होने का वीडियो वायरल किया, जो खासा चर्चा में रहा।
विज्ञापन
2 of 5
दाल में कीड़ा
- फोटो : amar ujala
वहीं गुरुवार रात खाना लेकर गए वार्ड ब्वाय से पतली दाल व नमक ज्यादा होने का आरोप लगाकर मरीजों ने विवाद कर दिया। एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में कोरोना मरीजों के लिए 6 डॉक्टरों सहित 25 स्वास्थ्य कर्मियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगी है। मरीजों के भोजन के लिए अस्पताल में रसोई का ठेका है। 30 मई को मरीज भर्ती शुरू होने के दूसरे दिन रसोई बंद मिलने पर जिलाधिकारी ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
3 of 5
सब्जी में कीड़ा
- फोटो : amar ujala
बाद में मामला शांत हो गया। फिर क्या था कि जो अधिकारी वहां गया भोजन की गुणवत्ता की तारीफ करने लगा। बाद में मरीजों का भोजन व चाय-नाश्ता डाॅक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के खा लेने की शिकायत की गई। यही बात सीडीओ ने कलक्ट्रेट में बैठक के दौरान कह दी तो डाॅक्टरों को नागवार गुजरी। वे गुरुवार को काली पट्टी बांधकर विरोध पर उतर आए। देर रात जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने डॉक्टरों को समझाकर शांत किया। इसके बाद शुक्रवार सुबह विरोध-प्रदर्शन समाप्त हो गया।
4 of 5
मरीजों ने फेंका खाना
- फोटो : amar ujala
इस बीच इसी अस्पताल के पांच वीडियो वायरल हो गए। इसमें मरीज घटिया खाना मिलने का आरोप लगा रहे हैं। एक में मरीज पतली दाल, उसमें भी अधिक नमक होने, रोटी जली होने से भोजन फेंक देने की बात कह रहा है। एक वीडियो में तो दाल में कीड़ा पड़ा दिख रहा है। कोरोना मरीजों का कहना है कि मेन्यू के अनुसार तो दूर, खाने लायक सब्जी व दाल नहीं मिल रही है।
डाॅ.नीरज यादव ने बताया कि रात में उनका वार्ड ब्वाय मरीजों के लिए खाना लेकर गया तो मरीजों ने विवाद कर दिया। वे खाना घटिया होने का आरोप लगा रहे थे। किसी तरह मामला शांत किया गया। एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन के नोडल अधिकारी डाॅ. अमित अग्रवाल ने बताया कि मरीजों द्वारा वायरल किए गए वीडियो उन्होंने भी देखे हैं। भोजन की गुणवत्ता खराब बताई जा रही है। इस संबंध में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी है।