लॉकडाउन के नौवें दिन कानपुर सहित आसपास के जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा दिखा। लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश के बाद लोग घरों में ही कैद रहे। सब्जी मंडी बंद रहीं।
विज्ञापन
2 of 5
लॉकडाउन का नौवां दिन
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि की नवमी के चलते भक्त मंदिरों में माता के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिरों के पट बंद होने के चलते बाहर से भी भक्तों ने माता के जयकारे लगाए। कानपुर के कल्याणपुर में सब्जी मंडी की दुकानें बंद रही।
विज्ञापन
3 of 5
लॉकडाउन का नौवां दिन
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर स्थित आशा देवी मंदिर में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं कानपुर में कई जगह दूध की दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया।
4 of 5
लॉकडाउन का नौवां दिन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में निरीक्षक मंगलपुर शिवकुमार राठौर सब्जी की दुकान में खड़े लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के बारे में समझाते नजर आए। वहीं किदवईनगर में दूध, दही लेने के लिए लगी भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा।
चित्रकूट जिले में लॉकडाउन के दौरान शहर में सन्नाटा पसरा रहा। यहां तक कि शहर के प्रमुख चौराहे पर सुरक्षाकर्मी भी नजर नहीं आए। रामनवमी होने के कारण धर्म नगरी के मंदिरों के आसपास कुछ भक्त पहुंचे और बंद दरवाजे के बावजूद मंदिर के गेट पर पूजन करने के बाद घर चले गए। डीएम, एसपी समेत आला अफसर अस्थाई होम क्वारंटीन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।