फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट में एक दिन में 13 महिलाएं संक्रमित, तेजी से संख्या बढ़ना खतरनाक, हुआ खुलासा

Mon, 27 Apr 2020 01:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
हॉटस्पॉट इलाकों में रही चहल पहल - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हॉटस्पॉट कर्नलगंज और उससे सटे मुन्नापुरवा के 20 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रविवार को आई इस रिपोर्ट में 13 महिलाएं पॉजिटिव पाई गई हैं, जो संक्रमण के फैलाव के खतरनाक संकेत हैं। संक्रमित लोगों में महिलाओं की संख्या बढ़ने का मतलब है कि संक्रमण घरों में घुस गया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
हॉटस्पाॉट इलाकों में हुआ सैनिटाइजेशन - फोटो : amar ujala
इससे बच्चों के भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला का कहना है कि पुरुष सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं और संक्रमण घरों के अंदर ले जा रहे हैं। शहर में अब तक 187 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
रेड जोन इलाकों में हो रही भीड़ - फोटो : amar ujala
रविवार दोपहर को रिपोर्ट आने के साथ ही कोरोना संक्रमित कुल महिलाओं की संख्या 30 हो गई है। 24 घंटे के अंदर यह आंकड़ा दोगुना हो गया है। इसके अलावा 75 महिलाएं क्वारंटीन में हैं। इनका सैंपल लिया जाना बाकी है।

 

4 of 5
गलियों में झांकते दिखे लोग - फोटो : amar ujala
इन महिलाओं के संपर्क में उनके कितने पड़ोसी और रिश्तेदार आए हैं, इसका अंदाजा अभी स्वास्थ्य विभाग नहीं लगा पा रहा है। सर्वे में जुटे अफसरों का कहना है कि महिलाओं में संक्रमण पहुंचने से छोटे बच्चों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। हॉटस्पॉट कुली बाजार के बाद अब कर्नलगंज का दायरा बढ़ रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घरों से बेवजह निकल रहे लोग - फोटो : amar ujala
कर्नलगंज के अलावा संक्रमण का फैलाव चमनगंज, कंघी मोहाल, मुन्नापुरवा आदि इलाकों तक हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को इस क्षेत्र से और महिलाओं के सैंपल लिए हैं। इसके साथ ही संक्रमित महिलाओं के संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें