घाटों के मंजर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह
माह कोरोना संक्रमितों का शव नॉन कोविड कुल शव
अप्रैल 1133 79 1212
मई 1015 55 1070
1 जून 4 1 5
योग 2166 135 2282
भगवतदास घाट विद्युत शवदाह गृह
माह कोरोना संक्रमित नॉन कोविड कुल शव
अप्रैल 174 36 210
मई 57 51 108
1 जून 0 4 4
योग 231 91 322
नंबर गेम
स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा : 888 कोरोना संक्रमितों की मौत अप्रैल से जून तक
नगर निगम का आंकड़ा : 2397 संक्रमितों का अंतिम संस्कार अप्रैल से जून तक विद्युत शव दाह गृहों में
कोरोना से हुई मृत्यु के मामले में स्वास्थ्य विभाग और विद्युत शवदाह गृहों के आंकड़ों में इतना अंतर नहीं हो सकता। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से मौतों के जो आंकड़े पोर्टल पर दर्ज कराए, वे नगर के ही निवासी थे। उन सभी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मगर यहां के अस्पतालों में दूसरे जिलों के भी कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई।- डॉ. नेपाल सिंह, सीएमओ