घटना के बाद रसोई में फैला सामान
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की सफलता को लेकर कर रहे थे चर्चा
घटना के वक्त सभासद जितेंद्र यादव मकान के नीचे साथियों के साथ बैठकर अकबरपुर इंटर कालेज में जिले के प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के कार्यक्रम को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच मकान के अंदर से चीख-पुकार सुनाई पड़ी। साथ ही आरोपी मौके से भाग रहा था। यह देख वह कुछ समझ नहीं सके। अंदर गए तो पत्नी व बच्चे जल रहे थे। उन्होंने तत्काल कंबल आदि डालकर बचाने की कोशिश की। इसके बाद पत्नी बच्चों को अस्पताल ले गए।
सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी व बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगाई। भागने के दौरान आरोपी भी घायल हो गया है। उसका उपचार कराया जा रहा है। घटना के कारणों के बारे में छानबीन की जा रही है।
केशव कुमार चौधरी, एसपी