फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल नीतू शुक्ला की मौत के मामले में आया नया मोड़, पिता के आरोपों के घेरे में 'कई खाकीवाले'

Sun, 09 Sep 2018 09:58 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
नीतू शुक्ला की फाइल फोटो,  पिता उपनिरीक्षक अनिल कुमार शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में महिला कांस्टेबिल नीतू शुक्ला की मौत के मामले में मृतका के पिता ने तत्कालीन कमासिन थाना इंसपेक्टर और तीन महिला कांस्टेबिल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। शनिवार को पिता और परिजनों ने बांदा आकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। एसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। उसी के अनुसार कार्रवाई होगी। चार सितंबर को महिला थाने के परिसर में स्थित सरकारी आवास में कांस्टेबल नीतू शुक्ला का शव सीलिंग फैन पर दुपट्टे से फंदे से लटका मिला था। कमरे से पुलिस को नीतू के लिखे कुछ पत्र भी बरामद हुए लेकिन पुलिस इन्हें अभी गोपनीय रखे हुए है। पत्र की हैंड राइटिंग इत्यादि का सत्यापन कराया जा रहा है।



                           
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नीतू के पिता उपनिरीक्षक अनिल कुमार शुक्ला (बाएं) के साथ एएसपी एलबीके पाल - फोटो : अमर उजाला
मृतका के पिता अनिल कुमार शुक्ला, जो पुलिस में उप निरीक्षक हैं, शुरू से ही बेटी की मौत को हत्या बता रहे हैं। तत्कालीन कमासिन इंसपेक्टर प्रतिमा सिंह को दोषी बता रहे हैं। शनिवार को गृह जनपद कौशांबी से बांदा आए अनिल कुमार और अन्य परिजनों ने पुलिस अधीक्षक एस आनंद से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें तहरीर दी। इसमें कहा है कि तत्कालीन थाना इंसपेक्टर प्रतिमा सिंह और उनकी सहयोगी महिला कांस्टेबिल नेहा शुक्ला, नीलम वेणु व तस्लीम अहमद ने मिलकर नीतू की हत्या की है। इसकी रिपोर्ट दर्ज की जाए। 
 
विज्ञापन

3 of 4
नीतू के भाई राघवेंद्र और अन्य खानदानी - फोटो : अमर उजाला
एसपी एस आनंद ने मृतका के पिता और परिजनों को भरोसा दिलाया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और गहनता से की जा रही है। इसमें कोई भी दोषी पाया जाता है तो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नीतू के पिता से कहा कि वह जांच और पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा रखें। एसपी से मिलने के बाद पिता अनिल कुमार ने बताया कि वह फिलहाल पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर संतुष्ट हैं। बताया कि एसपी ने जांच पूरी न होने तक कमासिन थाने में तत्कालीन महिला इंसपेक्टर प्रतिमा सिंह के जाने पर रोक लगा दी है।  
 
विज्ञापन

4 of 4
इंस्पेक्टर प्रतिमा सिंह से जानकारी लेते सीओ बबेरू(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मृतका कांस्टेबल नीतू शुक्ला का मोबाइल फोन जांच के लिए लखनऊ स्थित फोरेंसिक लैब भेजा गया है। नीतू के सरकारी क्वार्टर से जो कागज आदि बरामद हुए हैं, उनकी जांच और सत्यापन सीओ सदर द्वारा किया जा रहा है। यह बात पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने शनिवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में बताई। कहा कि जांच अधिकारी/सीओ कुलदीप गुप्ता इस समय चित्रकूट ड्यूटी पर हैं। जल्द ही वापस आकर जांच शुरू कर देंगे। एसपी ने यह भी बताया कि फौरीतौर पर जो संकेत या सुबूत मिले हैं उनकी भी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें