सोशल मीडिया का संभल कर इस्तेमाल करें। सोशल मीडिया पर जुड़े लोगों से मिलने में जल्दबाजी न करें। न ही पासवर्ड किसी से साझा करें। मोबाइल पर सुरक्षा के संबंधित एप्स अपलोड करें, ताकि मुसीबत पड़ने का पुलिस और परिजन आपकी मदद को पहुंच सकें।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
यह टिप्स एडीजी अविनाश चंद्र ने छात्राओं को दिए। बुधवार को वह नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत कानपुर के नवाबगंज स्थित जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
एडीजी ने छात्राओं से कहा कि यदि कोई हमला करें, तो आप जोर से शोर मचाए और चिल्लाएं। इससे हमलावर का हौसला टूट जाता है और आम लोगों की उनकी रक्षा को आ जाएंगे। कहीं भी कुछ गड़बड़ लगे तो फौरन 1090 और अभिभावकों का मोबाइल नंबर डॉयल करें।
आत्मरक्षार्थ जो भी चीज हाथ में हो उससे हमलावर पर प्रहार कर दें। किसी पर भी अंधा विश्वास न करें। इस दौरान एडीजी की सहायक अपर पुलिस अधीक्षक निहारिका शर्मा और आशा ज्योति केंद्र के विजय कुमार ने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।