फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी अकेले लड़ेगी उपचुनाव, युवाओं के कंधों पर है जीत की कमान- राज बब्बर

Wed, 18 Sep 2019 10:24 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेसियों ने राज बब्बर का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने 2022 में हर हाल में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके चलते प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उपचुनाव को पार्टी 2022 के सेमीफाइनल के रूप में ले रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कांग्रेसियों ने राज बब्बर का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के साथ हमीरपुर जा रहे तिवारी कानपुर के नौबस्ता चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राजबब्बर ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी अकेले लड़ेगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
कांग्रेसियों ने राज बब्बर का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
इस बार प्रमुख रूप से 25 से 40 वर्ष के युवा कार्यकर्ताओं को टिकट दिए गए हैं। लगभग सभी प्रत्याशी फाइनल हो चुके हैं। जनता भाजपा के खोखले वादों से तंग आ चुकी है।
 

4 of 5
कांग्रेसियों ने राज बब्बर का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
बिजली की बढ़ी कीमतों और चालान के नाम पर योगी सरकार की पुलिस आम जनता से लूट कर रही है। इन्हीं जनता से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। बारिश के बीच कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांग्रेसियों ने राज बब्बर का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के एनएसयूआई प्रभारी श्रोत गुप्ता, पार्षद अमनदीप सिंह, सेवादल के बुंदेलखंड प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष यंग ब्रिगेड संगीत तिवारी, शुभम शुक्ला, मोहित दीक्षित, रीतेश यादव, सागर कपूर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें