धर्मनगरी चित्रकूट मप्र विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी की जीत ने मानो पूरे क्षेत्र के कांग्रेसियों को संजीवनी दिला दी। रविवार की सुबह से टीवी व मोबाइल पर मतगणना का परिणाम जानने को उत्सुक लोग पहले ही चरण से उत्साहित दिखे। कुल 19 राउंड की गिनती में जब 10 राउंड पूरे हो गए और कांग्रेस की लीड़ 16 हजार से अधिक हो गई तो विस क्षेत्र के कांग्रेसी सड़कों पर निकल आए थे। पटाखा फोड़ कर भांगडा करते हुए कामतानाथ मंदिर पहुंचे और प्रसाद चढ़ाया। आखिर में कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी शंकर दयाल मिश्रा को 14 हजार 133 वोट से हरा दिया। नवनिर्वाचित विधायक को प्रमाण पत्र मिलते ही कांग्रेसी कार्यकताओ में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
2 of 6
प्रसन्नता जाहिर करते समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि जिले से सटे धर्मनगरी के चित्रकूट मप्र में कांग्रेस के विधायक प्रेमसिंह के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे थे। जिसमें रविवार को वोटों की गिनती हुई। कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशू चतुर्वेदी को 66810 वोट मिले जबकि भाजपा के प्रत्याशी शंकर दयाल मिश्रा को 52677 वोट मिले। इस तरह से कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी ने 14133 वोट से चुनाव जीत गये।
विज्ञापन
3 of 6
जीत के बाद मौजूद समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
इस चुनाव में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में खडे़ थे। कांग्रेस व भाजपा के बीच ही असली मुकाबला था। इन दोनों के अलावा पप्पू साहू को1048, अवध बिहारी मिश्रा को 396, दिनेश कुमार को 368, प्रभात कुमारी को 837, महेंद्र मिश्रा को 209, रीतेश त्रिपाठी को 1137, शिवबरन को 1160 वोट मिले। देवमन को 1110,मो. रजा को 233 व राधा को 318 वोट मिले।
4 of 6
नीलांशू चतुर्वेदी मीडिया से मुखातिब होते हुए
- फोटो : अमर उजाला
जनता ने दूध का दूध पानी का पानी किया
चित्रकूट। कांग्रेस के जीते प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी का कहना कि जनता ने दूध का दूध पानी का पानी करके दिखा दिया। प्रदेश सरकार मात्र घोषणाएं भर करती थी। कहीं विकास कार्य नहीं किये जाते थे। जिससे जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है।
विज्ञापन
5 of 6
शिवराज सिंह चौहान
नवनिर्वाचित विधायक का राजनैतिक कैरियर
चित्रकूट। धर्मनगरी के निवासी नीलांशु चतुर्वेदी एक रजवाड़ा परिवार के हैं। वह इसके पूर्व चित्रकूट नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी बहन प्राची चतुर्वेदी अध्यक्ष हैं। बीटेक कर इंजीनियरिंग करने की बजाए नीलांशू ने समाज सेवा को माध्ययम चुना है। उनकी युवाओं की एक टोली है। जो समाज कार्य करती है। रक्तदान में भी इस टीम का योगदान रहता है। बीते साल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी चित्रकूट दौरे पर आए थे तो कामतानाथ मंदिर में ही उन्हें राहुल गांधी का आशीर्वाद मिला था। राहुल गांधी ने नीलाश्ंाु के पुत्र का नाम अपने पिता के नाम से राजीव रखा था।
मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की मेहनत गई बेकार
चित्रकूट। विधानसभा के उप चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन दिनों तक विद्यानसभा क्षेत्र में रहकर प्रचार किया। इस दौरान कई सभाए ंभी की। इसके बाद भी भाजपा के प्रत्याशी को करारी हार मिली। मप्र के एक दर्जन मंत्री भी क्षेत्र में लगातार डटे रहे। यहीं नहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी चुनावी सभा करने आए थे लेकिन उसका भी कहीं प्रभाव नहीं दिखा। सतना मप्र भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी हार से निराश दिखे लेकिन कहा कि यह तो पूर्व विधायक प्रेमसिंह के निधन पर सहानुभूति के कारण कांग्रेस जीती है।