फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro: लोकसभा चुनाव 2019ः शाम 7 बजे तक 56.58 प्रतिशत हुआ मतदान, पढ़िए अबतक की चुनावी कवरेज

Tue, 30 Apr 2019 12:44 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 15
मतदान केंद्र पर धूप हल्की होते ही लगने लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चौथे चरण का मतदान चल रहा है, कई मतदान केंद्रों में ईवीएम खराब होने की शिकायत आ रही है। सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार कानपुर में बेकनगंज मेमोरियल स्कूल बने मतदान केंद्र में कांग्रेस को वोट देने पर बीजेपी के खाते में जाने की शिकायत की गई है। इस मामले के बारे में एसीएम 4 को सूचना दी गई है। 

शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल और राष्ट्रीय लोकदल के प्रांतीय प्रवक्ता सुरेश गुप्ता ने विभिन्न पोलिंग बूथों पर देर से शुरू हुई वोटिंग को षड्यंत्र बताया। जायसवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि आर्य नगर, सीसामऊ और कैंट विधानसभा में दलित व अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहां जानबूझकर देर से मतदान कराया और धीमी गति से संचालित कराया गया। इससे मतदाता परेशान होकर बिना वोट डाले वापस लौटने को मजबूर हो गए
विज्ञापन

2 of 15
फर्रुखाबाद में ईवीएम खराब होने की सूचना - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के कंपिल कस्बे स्थित के.एस. आर. इंटर कॉलेज में पांच बूथ बने है। EVM में तकनीकी खराबी आने के कारण बूथ संख्या 60, 61, 62, 63,के अभी तक वोटिंग चालू नही हो पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस चुनाव में मतदान प्रतिशत कम ही रहा। जिला प्रशासन और अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के मतदाता जागरुकता अभियान चलाने के बावजूद वोटिंग प्रतिशत अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। शहर में 51.69 और अकबरपुर में 56.4 फीसदी वोटिंग हुई। 2014 के लोकसभा चुनाव में शहर में शहर में 51.83 और अकबरपुर में 56.72 फीसदी वोट पड़े थे। 2009 में शहर लोकसभा क्षेत्र में 36.90 और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में 43.63 वोट डाले गए थे। 
विज्ञापन

3 of 15
फर्रुखाबाद में ईवीएम खराब होने की सूचना - फोटो : अमर उजाला
बूथ संख्या 64, पर य 7.25 पर वोटिंग चालू हो सकी है। सैकडो की संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह रहा। 15 स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी होने पर मतदाताओं में नाराजगी रही। हालांकि तकनीकी टीमों ने आनन-फानन में खामियां दूर कर मतदान शुरू कराया।

4 of 15
फर्रुखाबाद में ईवीएम खराब होने की सूचना - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद जानकारी होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल चल रही है। वोटिंग 7.38 बजे तक चालू नहीं हो सकी है।  बिछिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत तारगांव के मजरा पकरा में ग्रामीणों ने विकास कार्य न होने पर मतदान का बहिष्कार किया। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा समझाने के प्रयास सफल नहीं हुए तो डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने ग्राम प्रधान सोहन लाल के अधिकार सीज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

यहां 8 बजकर 20 मिनट तक एक भी वोट नही पड़ सका

5 of 15
बूथ संख्या 242 में ईवीएम खराब - फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 242 में ईवीएम खराब होने से 7 बजकर 45 मिनट तक मतदान नहीं शुरू हो सका। उन्नाव लोकसभा क्षेत्र के सफीपुर में बूथ संख्या 68 शांति शिक्षा निकेतन में ईवीेएम करीब 30 मिनट बंद रही, जिले के ही अचलगंज में बूथ संख्या 49 पर ईवीएम खराब होने से 8 बजकर 20 मिनट तक एक भी वोट नही पड़ सका। 
विज्ञापन

झींझक में बूथ संख्या 312 में ईवीएम खराब

6 of 15
डेमो - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के भेड़ी में करीब 100 वोट पडने के बाद ईबीएम खराब हो गई। इससे आधा घंटे तक मतदान बाधित रहा। राठ के 246 और 274 बूथों की मशीनों में खराबी से आधा घंटा बंद रहा मतदान। कानपुर देहात के झींझक में बूथ संख्या 312 में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान शुरू नही हो सका। दूसरी मशीन मंगवाई गई है।
विज्ञापन

7 of 15
ईवीएम खराब होने से लंबी लाइन लगी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कैंट इलाके में बेगमपुरवा के मदरसा सिद्दीकिया की बूथ संख्या 168 में ईवीएम खराब होने से लंबी लाइन लगी है। वहीं अमीन गर्ल्स इंटर कॉलेज बाबूपुरवा में वीवीपैट नॉट रेस्पोंडिंग बता रहा है। किदवईनगर के बूथ संख्या 84, 85, 86 में भी मशीनें खराब होने से मतदाताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बर्रा के आरएस पोलिंग बूथ 178, 179 की ईवीएम खराब होने की सूचना मिल रही है।

8 of 15
ईवीएम खराब होने से लंबी लाइन लगी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के आदर्श बूथ प्राथमिक विद्यालय मेरापुर में ईवीएम मॉक पोल के बाद खराब हो गई। मॉक पोल 6:05 पर हुआ जबकि 6:50 बजे मशीन खराब हो गई। 7:53 पर मशीन चालू हो सकी। पीठासीन अधिकारी चंद्रपाल ने जानकारी दी कि सेक्टर स्टेट राकेश कुमार का फोन नहीं लगा लेकिन थोड़ी देर बाद आ गए। इटावा लोकसभा क्षेत्र में लवेदी क्षेत्र के असदपुर प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र के बूथ नंबर 360 पर ईवीएम खराब हो गई। इससे मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं।

9 of 15
सेल्फी लेते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
तब दोपहर एक बजे मतदान शुरू हो सका। मियागंज ब्लाक के परमनी गांव में बलि के लिए बच्चे की हत्या में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने मतदान नहीं किया। डीएम और एसपी ने समझाकर मतदान शुरू कराया। हसनगंज तहसील के सुंदरपुर, बीघापुर तहसील के जंगलबुजुर्ग, सदर तहसील के मुरलीपुर और फतेहपुर चौरासी के गांव हीराखेड़ा में भी लोगों ने अपनी मांगों को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। हालांकि अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मतदान शुरू कराया। 

9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
कानपुर में 9%
फर्रुखाबाद में 11.43%
उन्नाव में 10.81%
जालौन में 7.80%
इटावा में 7.85%
हरदोई में 9.30%
मिश्रिख में 8.70%
हमीरपुर में 10.40%
कन्नौज में 8.10%
अकबरपुर में 8.40%

10 of 15
नरेश अग्रवाल ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
हरदोई लोकसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर लाइन में लगे मतदाता की मौत हो गई। थाना बघौली के ग्राम उमरा निवासी ओमपाल सिंह पुत्र चक्रपाल सिंह की मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर लाइन में खड़ा था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से मतदान स्थल पर हड़कंप मच गया।

11 बजे तक मतदान प्रतिशत
फर्रूखाबाद- 21.68 %
हरदोई- 21.47 %
इटावा- 20.18 %
महोबा- 23.31 %
उन्नाव- 27.29 %
कन्नौज-18.36 %
जालौन- 18.84 %
कानपुर- 18.99 %
अकबरपुर-19.05 %

11 of 15
87 वर्षीय बुजुर्ग पहुंचा मतदान स्थल - फोटो : अमर उजाला
1 बजे तक मतदान प्रतिशत

फर्रूखाबाद- 33.02%
हरदोई- 32.89%
इटावा- 33.55%
हमीरपुर- 37.05%
उन्नाव- 33.20
कन्नौज- 32.26%
जालौन- 33.93%
कानपुर- 34.32%
अकबरपुर- 32.98%
मिश्रिख 32.08%

12 of 15
मतदान करने के लिए जाते सलमान खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला
3 बजे तक मतदान प्रतिशत

फर्रूखाबाद- 44.94%
हरदोई- 34.25%
इटावा- 39.39%
हमीरपुर- 40.80%
उन्नाव- 34.85
कन्नौज- 44.09%
जालौन- 43.85%
कानपुर- 40.30%
अकबरपुर- 43.83%
मिश्रिख 32.08%

13 of 15
मतदान के लिए पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
शहर संसदीय क्षेत्र के आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में 49.2, किदवई नगर में 53, गोविंद नगर में 52.33 प्रतिशत वोट डाले गए। सीसामऊ में 51.96 और  कैंट में 51.69 फीसदी लोगों ने ही वोटिंग की। अकबरपुर संसदयी क्षेत्र के बिठूर विधानसभा क्षेत्र में 61.2, कल्याणपुर में 50.3 और महाराजपुर में 55 प्रतिशत लोगों ने ही वोटिंग में हिस्सा लिया। घाटमपुर में 52 और रनियां में 63.5 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में आने वाली जिले के विधानसभा क्षेत्र बिल्हौर में 60.4 प्रतिशत वोट डाले  गए। 

4 बजे तक मतदान प्रतिशत
फर्रूखाबाद- 45.76%
हरदोई- 42.80%
इटावा- 43.80%
हमीरपुर- 47.25%
उन्नाव- 42.58%
कन्नौज44.83%
जालौन- 43.85%
कानपुर- 40.30%
अकबरपुर- 43.83%
मिश्रिख- 32.08%
 

14 of 15
मतदान के लिए पहुंची महिलाएं
5 बजे तक मतदान प्रतिशत
फर्रूखाबाद- 46.49%
हरदोई- 44.97%
इटावा- 50.51%
हमीरपुर- 54.61%
उन्नाव- 42.76%
कन्नौज55.24%
जालौन- 53.37%
कानपुर- 48.18%
अकबरपुर- 49.34%
मिश्रिख- 51.45%
 
विज्ञापन

ईवीएम की फोटो वायरल

15 of 15
शाम हुई तो मतदान के लिए लग गईं लंबी कतारें - फोटो : अमर उजाला
आयोग के निर्देश पर मतदाताओं को बूथ के अंदर कैमरा, मोबाइल या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं थी, जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा बड़े-बड़े दावे भी किए गए थे। लेकिन सोमवार सुबह 10 बजे तक ही मिश्रिख लोकसभा सीट से जुड़े जिले के दो से अधिक बूथों पर बाकायदा वोट डालते हुए फोटो ली गई और उसे सोशल साइटों पर वायरल भी किया गया। जिसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहा और प्रशासन के पास इसको लेकर कोई जवाब नहीं था। इसमें बिलग्राम का परसोला बूथ भी शामिल रहा।

 7 बजे तक मतदान प्रतिशत
फर्रूखाबाद- 59.37%
हरदोई- 57.49%
इटावा- 56.46%
हमीरपुर- 60.91%
उन्नाव- 59.33%
कन्नौज59.48%
जालौन- 56.58%
कानपुर- 51.09%
अकबरपुर- 55.80%
मिश्रिख- 56.20%
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें