कानपुर में बृहस्पति महिला महाविद्यालय, किदवई नगर के प्रबंधक रत्नाकर शुक्ल को शनिवार को कोर्ट में पेश कर नौबस्ता पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और डीबीआर भी बतौर सबूत कोर्ट में पेश किया। रत्नाकर के खिलाफ उसके कॉलेज की छात्रा ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किदवई नगर निवासी गल्ला कारोबारी की 21 वर्षीय बेटी बृहस्पति महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा ने आरोप लगाया था कि शुक्रवार को कॉलेज में बाथरूम में प्रबंधक अंदर घुस आया और उसके साथ गलत हरकतें कीं। विरोध करने पर धमकाते हुए बाहर निकल गया। इस पर छात्रा ने रत्नाकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
2 of 5
जेल गया बृहस्पति महिला कालेज का प्रबंधक
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर में पुलिस ने आरोपी को हवालात से निकाला। कागजी लिखापढ़ी के बाद उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। वहां से दोपहर करीब तीन बजे पुलिसकर्मी उसे कोर्ट लेकर पहुंचे। वहां आरोपी को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और कैमरे की डीबीआर भी कोर्ट में पेश की। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शुक्रवार को आरोपी कॉलेज से नौबस्ता थाने तक अपनी लग्जरी कार से गया था। इसके चलते पुलिस शनिवार को आरोपी प्रबंधक को टेंपो से अस्पताल और फिर कोर्ट ले गई।
विज्ञापन
3 of 5
जेल गया बृहस्पति महिला कालेज का प्रबंधक
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि कानपुर में बृहस्पति महिला महाविद्यालय के प्रबंधक को अपने ही कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। किदवई नगर में रहने वाले एक कारोबारी की 21 वर्षीय बेटी किदवई नगर स्थित बृहस्पति महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को कॉलेज में बाथरूम में प्रबंधक भी अंदर घुस आया और गलत हरकतें करने लगा। विरोध कर शोर मचाया तो धमकाते हुए बाहर निकल गया।
4 of 5
जेल गया बृहस्पति महिला कालेज का प्रबंधक
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा ने घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। मां भाई और उसे लेकर कॉलेज पहुंची और प्रबंधक से मिलकर विरोध जताया। इस पर धमकाते हुए कहा कि कहीं भी शिकायत कर लो, कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। छात्रा का आरोप है कि कॉलेज के एक कार्यक्रम में उसका संगीत सुनने के बाद प्रबंधक उसके पीछे पड़ गया। अक्सर अपने कार्यालय में संगीत सुनने का बहाना करके छेड़छाड़ करता था, लेकिन उसने भविष्य का ख्याल कर परिजनों को जानकारी नहीं दी।
जेल गया बृहस्पति महिला कालेज का प्रबंधक
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा ने कहा कि उसने प्रैक्टिकल में अधिक नंबर दिलाने का प्रभोलन देकर भी गलत हरकत करने की कोशिश की तो उसने विरोध कर दिया था। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।