फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संचालक हत्याकांड: हत्या से 10 दिन पहले नमरा के पिता का मैसेज- इज्जत खराब कर चुकी हो...

Fri, 03 May 2019 09:57 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
कल्याणपुर के केशवपुरम स्थित नागेश्वर इन्क्लेव अपार्टमेंट निवासी मोहम्मद शहवान (42) काकादेव में दो कोचिंग चलाता था। आईआईटी रुड़की से पासआउट शहवान इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों को मैथ पढ़ाता था। बांगरमऊ उन्नाव निवासी नमरा (22) भी इसकी कोचिंग में पढ़ती थी। इसी दौरान दोनों मेें प्रेम प्रसंग हो गया था। आठ महीने पहले दोनों ने निकाह कर लिया था। अपार्टमेंट के 612 नंबर फ्लैट में रहते थे। शहवान का यह दूसरा निकाह था। सोमवार रात शहवान ने पारिवारिक कलह के चलते नमरा के सिर पर कुकर मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी सल्फास खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

2 of 6
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
उन्नाव जिले की बांगरमऊ निवासी नमरा ने करीब 10 दिन पहले अपने पिता के मोबाइल पर फोन किया था। उन्होंने फोन नहीं उठाया। दूसरी बेटी से मैसेज कराया कि इज्जत खराब कर चुकी हो, अब फोन भी मत किया करो। इस पर नमरा ने पलटकर मैसेज भेजा था कि ‘इज्जत और शोहरत अल्लाह की रहमत है’।
विज्ञापन

3 of 6
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
नमरा व शहवान के रिश्ते से पिता शहंशाह खान सहित अन्य परिजन खुश नहीं थे। शहंशाह के मुताबिक शहवान (42) बेटी नमरा (22) से दोगुनी उम्र का था। रिश्ते को कबूल न करने की सबसे बड़ी यही वजह थी। हालांकि बेटी का मन रखने के लिए उन्होंने दोनों का निकाह करवा दिया था लेकिन इसके बाद से वे न तो नमरा के घर जाते और न ही नमरा कभी मायके गई।

4 of 6
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
शहंशाह ने बताया कि वे फोन पर भी बात करने से मना करते थे। 27 सितंबर 2018 को दोनों का निकाह हुआ था। पिता शहंशाह ने बताया कि 20 सितंबर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

 
विज्ञापन

5 of 6
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर पुलिस ने बुधवार को शहवान की स्कोडा कार की तलाशी ली। कार से सल्फास की तीन खाली पुड़िया बरामद हुई हैं। पुलिस को आशंका है कि शहवान ने तीनों पुड़िया खाकर जान दी है। कार से फ्लैट सहित अन्य प्रापर्टी के दस्तावेज, नमरा की हाईस्कूल की मार्कशीट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सवाल यह भी उठ रहा कि शहवान ने प्रापर्टी के कागज कार में क्यों रखे थे। शहवान धोरसलार रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे पड़ा था। बगल में कार खड़ी थी। ड्राइवर की तरफ वाला दरवाजा खुला था। डैश बोर्ड से लेकर स्टीयरिंग व सीट तक उल्टी पड़ी थी। इससे आशंका है कि शहवान ने सल्फास गाड़ी के अंदर ही खाई। तबीयत बिगड़ने पर बाहर निकला और गिर पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें