फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संचालक हत्याकांड: निकाह के बाद ही कब्र में दफन हो गई थी नमरा! कुछ ऐसा ही किया था उसके भाई ने

Fri, 03 May 2019 02:19 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
नमरा की हत्या की सूचना के बाद कानपुर में केशवपुरम स्थित नागेश्वर अपार्टमेंट के फ्लैट से एक डायरी मिली थी। इस डायरी के दो पन्नों में शहवान ने अपनी दूसरी पत्नी नमरा के व्यवहार और खुद की परेशानी का जिक्र किया था। इसके बाद सहवान ने भी जहर खाकर जान दे दी थी। डायरी को हैंडराइटिंग के मिलान के लिए भेजा गया था। परिजनों के बाद बुधवार को एक्सपर्ट ने भी हैंडराइटिंग सहवान की ही होने की पुष्टि की है। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि शहवान ने ही नमरा की हत्या की थी। इसके बाद खुद भी जान दे दी। इस मामले में एक नया खुलासा हुआ जोकि बताता है कि नमरा के घरवाले उसके निकाह के बाद उससे कितनी नफरत करने लगे थे।
विज्ञापन

2 of 7
ये फोटो नमरा और शहवान के कमरे की है जो बता रही है दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते थे
उधर बांगरमऊ उन्नाव निवासी नमरा के पिता शहंशाह की ओर से शहवान और उनके परिजनों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट की जांच चल रही है। नमरा के पिता शहंशाह व परिवार के अन्य लोग शुक्रवार को शहर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक पुलिस अफसर मामले में नमरा के परिजनों से बातचीत करेंगे। इसके बाद पुलिस के साथ परिजन भी फ्लैट जाएंगे। अभी वहां पुलिस का ताला लगा है।
विज्ञापन

3 of 7
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
पत्नी नमरा की हत्या कर खुदकुशी करने वाले कोचिंग संचालक सहवान के बारे में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पता चला है कि मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार अगस्त 2018 में नमरा और सहवान का निकाह होने के बाद दोनों का दोबारा निकाह भी हुआ था।

 

4 of 7
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
नमरा के घर बांगरमऊ में हुए इस निकाह में पिता शहंशाह ने जबरन 20 करोड़ रुपये और नागेश्वर अपार्टमेंट के दो फ्लैट मेहर के रूप में तय कराए थे। यह खुलासा किया है शहवान के भाई इरफान ने। इरफान ने आरोप लगाया कि नमरा के पिता ने सैकड़ों असलहाधारियों की मौजूदगी में यह निकाह कराया था। हालांकि शहंशाह ने सभी आरोपों को नकारा है। उनका कहना है कि किसी को कोई धमकाया नहीं गया था। 
 
विज्ञापन

5 of 7
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
इरफान के मुताबिक पहले निकाह के बाद शहंशाह अपनी बेटी को लेकर चले गए थे। 27 सितंबर को नमरा की विदाई करने के लिए शहवान को बुलाया था। शहवान तीनों भाइयों और पर्सलन सिक्योरिटी के तौर पर 30-40 निजी सुरक्षा गार्ड ले गया था। आरोप है कि शहंशाह के घर पहले से ही सैकड़ों असलहाधारी मौजूद थे। इसके बाद असलहों की दम पर मेहर बढ़ाकर निकाह कराया गया। शहवान के बहनोई मोहम्मद तनजीम ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में शहंशाह ने धमकी भी दी थी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
शहवान की मां हाजरा बेगम ने बताया कि डेढ़ साल से शहवान और पहली पत्नी समराना से विवाद चल रहा था। मामला जब तलाक तक पहुंचा तो समराना ने एक वर्ष पहले बेकनगंज थाने में शहवान, इरफान, इमरान, जिबरान, उनके दोनों बहनोई समेत 12 लोगाें के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच शहवान ने नमरा से निकाह कर लिया। दोनों में विवाद और अनबन शुरू हुई तो उन्हें लगा कि कहीं नमरा भी मुकदमा दर्ज न करवा दे तो फरवरी में शहवान को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
शहवान के परिजनों ने बताया कि शहवान व नमरा के निकाह के दूसरे दिन शहंशाह के भाई ने नमरा को मरा समझकर बांगरमऊ में मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ प्रतीकात्मक रूप में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। इसके लिए कब्र भी खुदवाई गई थी और फातिया भी पढ़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें