यूपी के इटावा लोकसभा में अपने तीखे तेवर दिखाने के बाद हरदोई जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने आजम खां पर जमकर निशाना साधा। जिले के मल्लावां क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ नक्सलवादियों और आतंकवादियों के साथ दिखाई दे रहा है।
बरेली के फरीदपुर में सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यानाथ
- फोटो : अमर उजाला
आजम पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि आजम खां जैसे लोगों के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड लागू किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार पर बैन लगाए जाने वाली बात पर कहा कि विरोधियों ने षड्यंत्र रचकर चुनाव प्रचार पर रोक लगवाई।
सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं फिर भी लगातार हनुमान मंदिरों में जाता रहा। उन्होंने कहा कि हनुमान भगवान है संकट हरते हैं। सरकार की नीतियों और योजनाओं का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि गरीबों को समाज की मुख्यधारा से भाजपा जोड़ रही है।
सीएम योगी
- फोटो : डेमो
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों और व्यापारियों को पेंशन दी जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी या तो जेल में होंगे या फिर राम नाम सत्य होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भारत अब नया भारत है जो किसी के सामने नहीं झुकेगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने हिंदुओं को आतंकवादी बनाया। सपा-बसपा पर वार करते हुए कहा कि सत्ता के लिए दोनों पार्टियां एक होकर चुनाव लड़ रही हैं। अभी तक एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते थे।