मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जीत की हुंकार भरते हुए कहा कि अयोध्या, रामपुर में सीआरपीएफ और संकटमोचन मंदिर पर हमले के आरोपियों को बचाने वाली सपा-बसपा के हाथ में देश सुरक्षित नहीं रह सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर बोला हमला (फाइल फोटो)
कांग्रेस व सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन के लोग और कांग्रेसी आतंकवाद का साथ देने वाले हैं। वह शनिवार को फर्रुखाबाद व औरैया में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुई चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
राहुल गांधी, मायावती, प्रियंका गांधी और सीएम योगी
इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, साथ ही किसानों और नौजवानों को लुभाने की कोशिश की। फर्रुखाबाद से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में मोहम्मदाबाद के गांव तकीपुर में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि बाटला हाउस कांड के आरोपियों की पैरवी करने कांग्रेस के सलमान खुर्शीद क्यों गए थे।
4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आलू किसानों की रग पर भी हाथ रखा और फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगवाने का भरोसा दिया। सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की बिधूना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में औरैया के बिधूना तहसील के पीछे मैदान में हुई जनसभा में आतंकवाद व नक्सलवाद के मुद्दे को उछाला।
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा 37 व 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और सपना देश में प्रधानमंत्री बनने का देख रही हैं, जो कांग्रेस 55 साल के शासनकाल में लोगों के खाते नहीं खुलवा पाई वह क्या कर सकती है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना तंज कसा कि कन्नौज से हर बार आप लोग एक ही परिवार के सदस्य को जिताकर हंसी के पात्र बनते हैं। परिवार वाद छोड़िए और भाजपा के प्रत्याशी को जिताकर दिल्ली भेजिए ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत हो सकें।