फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का अखिलेश-मायावती पर हमला, कहा...आजम जैसे लोगों के लिए हुआ एंटी रोमियो सेल का गठन

Sun, 21 Apr 2019 05:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर बोला हमला (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2019 के रण में नेताओं की जुबानी जंग हर दिन के साथ तेज होती जा रही है। आजम खां द्वारा भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ दिया गया अमर्यादित बयान उनके लिए नासूर बन गया है। भाजपा नेता नरेश अग्रवाल के बाद अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश मायावती पर हमला करने हुए सपा नेता आजम खां पर निशाना साधा है। 
 
 
विज्ञापन

2 of 6
मायावती-अखिलेश यादव - फोटो : गूगल
योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता आजम खान पर भी निशाना साधा। कहा कि उन्होंने प्रदेश में आजम जैसे लोगों के लिए एंटी रोमियो सेल का गठन किया है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए ही उन्होंने इस सेल का गठन किया है, ताकि ऐसे लोग अपनी हरकतों से बाज आ जाएं।

 
विज्ञापन

3 of 6
प्रेस वार्ता करते हुए आजम खां (फइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की बिधूना विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस ही रही। उन्होंने कहा कि गठबंधन के लोग और कांग्रेसी आतंकवाद का साथ देने वाले हैं।
 

4 of 6
पीएम मोदी एवं मायावती (फाइल फोटो)
सपा-बसपा ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। संकटमोचन मंदिर, सीआरपीएफ कैंप में आतंकी हमले में शामिल लोगों को बचाने का काम इन पार्टियों ने किया है। भाषण में सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर ही निशाना साधा। आतंकवाद, नक्सलवाद के मुद्दे को उछाला। विपक्षी दलों को इनका पोषक बताया।
 
 
विज्ञापन

5 of 6
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन के लोगों और कांग्रेस ने आतंकवाद को प्रश्रय दिया है। देश में आतंकवाद और नक्सलवाद को इन्हीं पार्टियों ने बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, नौजवानों के हितों की बात करने के साथ आतंकवाद को समाप्त करने का काम किया है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
एक तरफ राष्ट्रीय सोच रखने वाली भाजपा है तो दूसरी तरफ सपा, बसपा और कांग्रेस। उन्होंने इन पार्टियों पर सीधा हमला बोला कि संकटमोचन मंदिर में हुए आतंकी हमले में शामिल लोगों को इन पार्टी के लोगों ने बचाया है। भाजपा ने देश और प्रदेश से अपराधियों का राम नाम सत्य किया है। सपा-बसपा 37 और 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और सपना देश में प्रधानमंत्री बनने का देख रही हैं। जो कांग्रेस 55 साल के शासनकाल में लोगों के खाते नहीं खुलवा पाई वह क्या कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें