मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरदोई लोकसभा क्षेत्र के सवायजपुर में जैसे ही हेलीकॉप्टर से उतरकर कार की तरफ जा रहे थे, तभी दो आवारा जानवर सुरक्षा बल्लियों को तोड़कर हेलीपैड तक घुस आए।
विज्ञापन
2 of 7
जनसभा के दौरान मची भगदड़
- फोटो : अमर उजाला
इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और वहां तैनात सुरक्षाकर्मी भी सकते में आ गए। इसी दौरान मुख्यमंत्री कार में बैठकर जनसभा को संबोधित करने चले गए।
विज्ञापन
3 of 7
जनसभा के दौरान मची भगदड़
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश के समर्थन में रविवार को सवायजपुर बगिया में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नाम की लहर है।
4 of 7
जनसभा के दौरान मची भगदड़
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सवायजपुर क्षेत्र में बाढ़ और पुल की समस्या के निस्तारण का आश्वासन भी दिया। पांच वर्ष के दौरान नरेंद्र मोदी ने देश की 130 करोड़ जनता की सेवा पूरी ईमानदारी से की है। यह तपस्या से कम नहीं है। उनका फिर प्रधानमंत्री बनना तय है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।
विज्ञापन
5 of 7
जनसभा के दौरान मची भगदड़
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने एक करोड़ लोगों को छत उपलब्ध कराई। सात करोड़ महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन, साढ़े नौ करोड़ गरीबों को घर और शौचालय, एक करोड़ पचास हजार किसानों के खातों में 6000 रुपये सम्मान राशि देकर लोगों के जीवन को उठाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
6 of 7
जनसभा के दौरान मची भगदड़
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सपा-बसपा और कांग्रेस को भारत के विकास में बाधक बताया। कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान भारत के लिए कुछ नहीं किया गया। प्रदेश में सपा और बसपा ने बारी-बारी से जनता की गाढ़ी कमाई लूटी। प्रयागराज में श्रद्धालुओं की सेवा करने वाले कर्मियों के पैर धोकर प्रधानमंत्री ने उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कटरी के इलाके की जो समस्याएं उनके सामने रखी हैं, उनका निदान जल्द प्रमुखता से कराया जाएगा।