कानपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजपुर में रह रहे अपने गुरु नागेंद्र नाथ बाजपेई की मांग पर ग्रामीणों को एक ऐसी सौगात दी है जिससे ग्रामीण फूले नहीं समा रहे हैं। ग्रामीणों ने नागेंद्र नाथ बाजपेई को फूलमाला पहनाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
2 of 4
सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ
- फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर के खोजऊपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नागेंद्र नाथ बाजपेई टिहरी गढ़वाल स्थित राजकीय विद्यालय गजा में गणित के अध्यापक थे। उन्होंने कक्षा 9 व 10 में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पढ़ाया था। वह योगी के कक्षा अध्यापक भी रहे। गांव के पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, केशन पाल, रामकुमार शुक्ला, राहुल सिंह व सोमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले एक दशक से ग्रामीण सलेमपुर मोड़ से खोजऊपुर गांव तक बने कच्चे रास्ते के डामरीकरण की मांग नेताओं व अफसरों से कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 4
सीएम याेगी अादित्यनाथ
बारिश में जलभराव से निकलना दूभर हो जाता था। सभी ने मिलकर गुरु जी को समस्या बताई। संकोची स्वभाव के गुरु जी काफी कोशिशों के बाद मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण के लिए कहने पर राजी हुए। बीते एक अप्रैल को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ग्रामीणों का मांगपत्र सौंपा। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल जिलाधिकारी को सड़क बनाए जाने के निर्देश दिए थे। अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता एसएस बनर्जी ने बताया कि सलेमपुर मोड़ से खोजऊपुर तक जाने वाले 1600 मीटर कच्चे संपर्क मार्ग के डामरीकरण के लिए 75 व सीसी रोड के लिए 15 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। तीन माह में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।