फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: चुनावी जनसभा के दौरान जब आया सीएम योगी को गुस्सा तो क्याें दोनों हाथों से ढक लिए अपने कान

Tue, 15 Oct 2019 10:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानपुर की मेट्रो को हरी झंडी दिखाने वे जल्द आएंगे। आश्वासन दिया कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले शहर में मेट्रो दौड़ने लगेगी। योगी मंगलवार को रतनलाल नगर में जैना पैलेस के पास के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एक पल ऐसा भी आया जब सीएम योगी ने अपने दोनो हाथों से कानों को ढक लिए। यह देख वहां बैठे नेताओं की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। गोविंदनगर विधानसभा के प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी के समर्थन में हुई जनसभा में उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार कानपुर में बंद पड़े उद्योगों का सर्वे कराने जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी के साथ सांसद सत्यदेव पचौरी - फोटो : अमर उजाला
जो भी उद्योग चलने की स्थिति में होंगे, सरकार उन पर गंभीरता से विचार करेगी। जिससे कानपुर के गौरव को फिर से लौटाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर से ही उनकी सरकार में दो मंत्रियों की योजना ने पूरे देश में नाम रोशन किया है। बताया कि सत्यदेव पचौरी जो आज सांसद हैं, इससे पहले प्रदेश सरकार में एमएसएमई मंत्री थे।

 

4 of 5
सीएम याेगी ने बोला सपा बसपा कांग्रेस पर हमला - फोटो : अमर उजाला
पचौरी ने ओडीओपी के रूप में जिस योजना को लांच किया, उसने यूपी में उद्यमशीलता की लहर पैदा कर दी। देश में यह योजना उदाहरण बन गई है। इससे युवाओं को अपना उद्यम शुरू करने में काफी सहायता मिली है। इसी तरह दूसरे मंत्री सतीश महाना की योजना इन्वेस्टर्स मीट ने देशभर के उद्यमियों का ध्यान यूपी की तरफ खींचा। इससे डिफेंस कॉरिडोर के रूप में कानपुर को भी काफी फायदा मिला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रमिला पांडेय और सतीश महाना सीएम की सभा में सो गए - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने बताया कि कानपुर के चुनाव प्रभारी, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के नेतृत्व में अभी तक प्रदेश में छह एयरपोर्ट बन चुके हैं, 11 एयरपोर्ट और बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, कमलरानी वरुण, नीलिमा कटियार, अभिजीत सिंह सांगा, महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें