फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS:मायानगरी से महानगर तक ग्लैमर इंडस्ट्री का जबरदस्त क्रेज, 'क्लॉथलुक फैशन' मैगजीन का फोटोशूट

Mon, 10 Sep 2018 07:41 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
क्लॉथलुक फैशन मैगजीन में दिखेंगे कानपुर के मॉडल
कानपुर शहर के युवाओं का ग्लैमर इंडस्ट्री को लेकर रुझान और इसमें करियर बनाने की आत्मक्षमता इस कदर बढ़ी है कि बड़ी-बड़ी प्रोडक्शन कंपनी यहां की खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट करने को मजबूर हो गई हैं।
 
विज्ञापन

2 of 10
क्लॉथलुक फैशन मैगजीन के एडिटर इन चीफ अल्ताफ शेख साथ में मॉडल्स
हाल ही में बिठूर के नानाराव पार्क में फैशन मैगजीन का शूट हुआ जिसमें शहर की तमाम नवोदित मॉडल, मेकअप आर्टिस्ट और फैशन डिजाइनर्स ने भाग लिया। 
 
विज्ञापन

3 of 10
क्लॉथलुक फैशन मैगजीन में दिखेंगे कानपुर के मॉडल
क्लॉथलुक फैशन मैगजीन के नए अंक के हर पेज पर शहर के मॉडल हाई क्लास डिजाइनर कपड़ों में दिखेंगे।
 

4 of 10
क्लॉथलुक फैशन मैगजीन में दिखेंगे कानपुर के मॉडल
मैगजीन के लिए 8 सितंबर को बिठूर स्थित नानाराव पार्क में फोटो शूट किया था। इसमें शहर की तमाम नवोदित मॉडल, मेकअप आर्टिस्ट और फैशन डिजाइनर्स ने भाग लिया। जल्द ही ये मैगजीन कानपुर के बाजारों में दिखेगी। 
 
विज्ञापन

5 of 10
बिठूर के नानाराव पार्क में 8 सितंबर को हुआ था फोटो शूट
गुजरात से आए मैगजीन के एडिटर इन चीफ अल्ताफ शेख ने बताया कि हमारे पास सोशल मीडिया के जरिए कानपुर के कई लोगों के मैसेज आ रहे थे। यूपी के दूसरे शहरों के लोग भी संपर्क करते थे।

 
विज्ञापन

6 of 10
बिठूर के नानाराव पार्क में 8 सितंबर को हुआ था फोटो शूट
कानपुर के लोगों में फैशन को लेकर एक अलग ही जिज्ञासा दिखी। इसी वजह से यहां शूट किया गया। फैशन शूट में 10 मॉडल्स ने हिस्सा लिया। इनमें कानपुर की लोकल मॉडल अंजली श्रीवास्तव, शिखा शुक्ला और रीना सिंह भी थीं।


 
विज्ञापन

7 of 10
जल्द ही मैगजीन बाजारों में दिखेगी
कानपुर के तिलक नगर स्थित लेकमे एकेडमी के मेकअप आर्टिस्ट ने मॉडल्स को सजाया। फोटो शूट के दौरान फैशन डिजाइनर अंजू तिवारी ने छह डिजाइनर कॉस्ट्यूम तैयार किए।
 

8 of 10
क्लॉथलुक फैशन मैगजीन में दिखेंगे कानपुर के मॉडल
अक्तूबर में फिर ऑडिशन  
शेख ने बताया कि कानपुर में उन्हें कई ऐसे युवा मिले हैं जिनके अंदर कुछ बड़ा करने और इस इंडस्ट्री में नाम कमाने की चाह है।


 

9 of 10
मॉडल और क्लॉथलुक फैशन मैगजीन के एडिटर इन चीफ अल्ताफ शेख
क्लॉथलुक फैशन मैगजीन के एडिटर इन चीफ अल्ताफ शेख ने बताया कि हमारी मैगजीन हमेशा ऐसे ही नए टैलेंट की तलाश में रहती है।
 
विज्ञापन

10 of 10
अल्ताफ शेख
शेख ने बताया कि अक्तूबर में फिर कानपुर के मॉडल्स का फोटो शूट के लिए ऑडिशन लिया जाएगा। अब हम यूपी के कई मुख्य शहरों में फोटो शूट करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें