फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बवाल में 20000 से ज्यादा लोगों पर रिपोर्ट, चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं 10000 सुरक्षाकर्मी

Sat, 21 Dec 2019 01:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
बवाल में 20000 से ज्यादा लोगों पर रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में हुई हिंसा में अलग-अलग थानों में कुल 15 रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। इसमें 20000 अज्ञात उपद्रवियों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों पर बलवा, लूट, हत्या का प्रयास, सेवन सीएलए समेत अन्य संगीन धाराएं लगाई गई हैं। आरोपियों की शिनाख्त की कोशिश भी जारी है। उपद्रवियों पर रासुका लगेगा और उनकी संपत्ति जब्त करने की भी कार्रवाई होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बवाल में 20000 से ज्यादा लोगों पर रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि बाबूपुरवा, बेकनगंज, चमनगंज, कोतवाली, फीलखाना, कर्नलगंज और बादशाही नाका में रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। इसमें बेकनगंज व बाबूपुरवा में गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। अन्य मामले धारा 144 के उल्लंघन के हैं। अब तक 40 उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बवाल में 20000 से ज्यादा लोगों पर रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
करीब 200 से अधिक उपद्रवियों की पहचान भी हो चुकी है। इन सभी की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। कानपुर में करीब 10000 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। चप्पे-चप्पे में पुलिस नजर बनाए हुए है।

4 of 6
बवाल में 20000 से ज्यादा लोगों पर रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
वीडियो फुटेज से शिनाख्त जारी
पुलिस ने सैकड़ों वीडियो फुटेज जुटाए हैं। इसमें उपद्रवी बवाल करते हुए कैद हुए हैं। एडीजी ने बताया कि एक-एक फुटेज देखकर बवाल करने वालों की पहचान कर जेल भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री का भी आदेश है कि उपद्रवियों पर रासुका लगाने के साथ ही उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
बवाल में 20000 से ज्यादा लोगों पर रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने ली जानकारी, बोले बवालियों पर कोई नरमी न बरतें
हिंसा के बाद रात में मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर शहर के हालात के बारे में जानकारी ली। इसमें पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बवाल में 20000 से ज्यादा लोगों पर रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
जब सीएम को बिगड़े हालात के बारे में बताया गया तो उन्होंने नाराजगी जताई और फटकार भी लगाई। आदेश दिया कि जिसने भी बवाल किया है उस पर किसी तरह की नरमी न बरती जाए। सख्ती से निपटा जाए, डरने की जरूरत नहीं है।
 

हजारों अज्ञात लोगों पर कुल 15 रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। वीडियो फुटेज आदि की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। बवाल में शामिल हर उपद्रवी को जेल भेजा जाएगा। - प्रेम प्रकाश, एडीजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें