यूपी के उन्नाव जिले में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में दवा लेने जा रही महिला को जंगल में घसीटकर दरिंदगी करते लड़कों की वीडियो वायरल होने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई न करने की गाज चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह भदौरिया पर गिरी है। भदौरिया को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 4
वायरल वीडियो का शर्मसार कर देने वाला सीन
- फोटो : अमर उजाला
एसपी हरीश कुमार ने बताया कि विभागीय जांच में चौकी इंचार्ज के एक आरोपी को संरक्षण देने की बात सामने आने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। अन्य पुलिस वालों की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 4
वायरल वीडियो का शर्मसार कर देने वाला सीन
- फोटो : अमर उजाला
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गांव की महिला के साथ जोर-जबरदस्ती की घटना वीडियो के जरिए सार्वजनिक होने के बाद भी पुलिस ने न महिला की सुध ली थी और ना ही आरोपियों की धर-पकड़ की कोई कोशिश की। सवाल उठने पर एक को गिरफ्तार कर वीडियो के जरिए चोर की शिनाख्त का दावा करते हुए लोगों को गुमराह करने का प्रयास और किया था।
वायरल वीडियो का शर्मसार कर देने वाला सीन
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो क्लिप और पुलिस की भूमिका मीडिया की सुर्खियां बनीं तो आनन-फानन पुलिस ने क्लिप से चेहरों की पहचान करते हुए खुद ही गैंगरेप का केस दर्ज किया और नामजदों की आनन-फानन गिरफ्तारी शुरू की थी। नामजदों में शामिल एक नाबालिग के चोरी के आरोप में पहले से लखनऊ बाल सुधारगृह में होने की जानकारी देने के साथ राहुल, विमल, रितिक, पवन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक आरोपी की गिरफ्तारी अभी भी बाकी है।