फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़वा भाइयों की हत्या से शोक में डूबी धर्मनगरी, प्रियांश और श्रेयांश की ये तस्वीर देख सब रो पड़े

Tue, 26 Feb 2019 12:23 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
जुड़वा बच्चों के अपहरण के बाद निर्मम हत्या के दूसरे दिन भी चित्रकूट में तनाव रहा। जिसको लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस व मजिस्ट्रेट तैनात रहे। केंद्रीय मंत्री, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। गमगीन माहौल में मध्य प्रदेश -उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। हालांकि, दूसरे पहर तक स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
सुषमा स्वरूप इंटर नेशनल स्कूल में शोकसभा की गई। स्कूल के बच्चों एवं अध्यापकाें ने श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्रधानाचार्य अंजुम अकरम, निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, प्रबंधक उमंग गोयल आदि ने शोक जताया। जुड़वां भाइयों की हत्या के मामले को लेकर मानवाधिकार मिशन ने शोकसभा की। जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि दोनों प्रांतों की पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
सदगुरु पब्लिक स्कूल जानकीकुंड के छात्र प्रियांश एवं श्रेयांश रावत के अपहरण के बाद निर्मम हत्या से सदगुरु ट्रस्ट परिवार एवं समस्त चित्रकूटवासी दुखी हैं। ट्रस्ट के निदेशक डॉ. बीके जैन ने बताया कि संचालित समस्त चिकित्सकीय प्रकल्प (आपातकालीन चिकित्सकीय सेवाओं को छोड़कर) सभी प्रकल्प 26 फरवरी तक बंद रहेंगे।

 

4 of 5
डेमो पिक
छात्र श्रेयांश व प्रियांश की निर्मम हत्या से कस्बे में शोक का माहौल है। बच्चों की आत्मा की शांति व परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। रामघाट से लेकर जानकीकुंड रजौला, बरगढ़, मऊ, राजापुर व पहाड़ी क्षेत्र में मृत छात्रों के स्केच बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जुड़वा भाइयों की ये तस्वीर देख लोग फफक-फफककर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों की मांग है कि अपराधियों को फांसी की सजा मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें