चित्रकूट पंचायत चुनाव 2021
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई। वहीं, हाल ही में जिला पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर डाकू गौरी यादव गैंग के खिलाफ अभियान चलाया है। जिसका नतीजा यह हुआ है कि मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के ददरीमाफी गांव से डेढ़ लाख रुपये के इनामी डाकू गौरी यादव की निवर्तमान प्रधान मां राजरानी ने अबकी पर्चा तक नहीं भर सकी।
नामांकन कराने वाले सभी को एक हलफनामे में शपथपत्र देना होता है, जिसमें पूरा ब्योरा होता है। आरओ जांच कराते हैं और किसी तथ्य को छिपाने पर आवेदन रद्द तक हो सकता है। इस मामले में संबंधित के खिलाफ अदालत का फैसला भी मुख्य आधार माना जाता है। - शुभ्रांत कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी
नामांकन करने वाले अपराधी या उनके परिजनों पर खास नजर रहती है। किसी भी हालत में चुनाव में गलत तरीके से प्रचार और दबाव बनाने की छूट नहीं होती। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होती है। चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह का खलल नहीं पड़ना चाहिए। - अंकित मित्तल, पुलिस अधीक्षक
ग्राम प्रधान पद के लिए 731 पत्र जमा हुए हैं, जिसमें खडग सिंह नाम के आदमी ने नामांकन कराया है कि नहीं, अभी याद नहीं है। - सुनील कुमार, बीडीओ मानिकपुर