चित्रकूट जिले की रगौली जेल में दो साल पहले जेल के अंदर ही 14 मई को गैंगवार की घटना में जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी गैंग के तीन अपराधी एक साथ मारे गए थे। जिसमें मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा मुकीम काला व मेराज अहमद सहित अंशू दीक्षित मारा गया था। घटना के बाद प्रदेश में सनसनी फैल गई थी।
इस घटना के बाद ही जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के बाद नये जेलर सहित अन्य अधिकारियों की तैनाती कर दी गई थी। इसके बाद अब दूसरी घटना हो जाने से एक बार फिर से रगौली जेल सुर्खियों में आ गई। रगौली जेल के अंदर बंद अपराधी अंशु दीक्षित ने विदेशी पिस्टल से मुख्तार अंसारी के गुर्गे मुकीम काला सहित मिराज अहमद को गोलियों से जेल के अंदर दिन दहाड़े भून दिया था।