फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु हरराय महाराज के पर्व पर धूमधाम से निकला नगर कीर्तन, बच्चों ने मार्शल आर्ट से कर दिया रोमांचित

Fri, 07 Feb 2020 08:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मार्शल आर्ट खेलते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शुक्रवार को गुरु नानक देव के सातवें स्वरूप गुरु हरराय महाराज के आगमन पर्व पर गोविंदनगर स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से विशाल नगर कीर्तन धूमधाम से निकला। सबसे आगे शामिल बच्चों ने गतका प्रदर्शन (मार्शल आर्ट) से लोगों को रोमांचित कर दिया।

 
विज्ञापन

2 of 5
नगर कीर्तन में पंज प्यारे - फोटो : अमर उजाला
इन बच्चों के पीछे खालसा गर्ल्स कॉलेज, खालसा ब्वॉयज कॉलेज के छात्र छात्राओं का समूह व उनके पीछे गोविंदनगर के अलावा शहर के कई अधिकांश गुरुद्वारों के कीर्तनीय जत्थे शबद कीर्तन करते हुए चलते रहे।

 
विज्ञापन

3 of 5
नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला
इन सभी के पीछे पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्र्रंथ साहिब पालकी में विराजमान रहे। नगर कीर्तन गुरु सिंह सभा ब्लॉक चार स्थित गुरुद्वारे से होते हुए चाचा नेहरू स्कूल, गुरुद्वारा लेबर कॉलोनी पहुंचा।

 

4 of 5
नगर कीर्तन में बच्चे - फोटो : अमर उजाला
यहां से नटराज सिनेमा वाली गली से हाते हुए गुरुद्वारा ब्लॉक नंबर सात व गुरुद्वारा ब्लॉक नंबर 11 से होते हुए खालसा हॉल में समापन हुआ। नगर कीर्तन का जगह जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्य रूप से सरदार जसपाल सिंह, इंदरपाल सिंह, सोनू रेखी, अवतार सिंह, टीपी सिंह, जितेंदर सिंह भल्ला, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मार्शल आर्ट देख रोमांचित हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
आयोजकों ने बताया कि 8 व 9 फरवरी को खालसा गर्ल्स कॉलेज हॉल में विशेष कीर्तन समागन होगा, जिसमें गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया जाएगा। 9 फरवरी को फ्री मेडिकल चेकअप कैंप व ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें