न खौफ न डर, घर पहुंच सो गए थे आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव में एक साथ जुटे थे। फिर अपने-अपने घर में जाकर सो गए थे। जब पुलिस ने एक-एक कर सभी को उठाया तो कोई भी वारदात कबूल नहीं कर रहा था। गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। जब पुलिस ने सख्ती की। साक्ष्य सामने रखे तब उन्होंने जुर्म कबूला। उनके चेहरे पर जरा भी खौफ नजर नहीं आ रहा था।