फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"आज कानपुर में" सेनाध्यक्ष और बॉलीवुड की ये बड़ी हस्तियां

Thu, 15 Mar 2018 11:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
जनरल बिपिन रावत,साइमन टफेल
आईआईटी कानपुर में गुरुवार से चार दिवसीय टेक्निकल फेस्टिवल टेककृति-18 का आगाज हो जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए देश और दुनिया से करीब 2300 छात्र-छात्राएं बुधवार की देर शाम से ही कैंपस पहुंचने लगे हैं। इस आयोजन का मुख्य मीडिया पार्टनर ‘अमर उजाला’ है। 


 
विज्ञापन

2 of 3
पीयूष मिश्रा, श्याम बेनेगल
 फेस्टिवल की शुरुआत शाम साढ़े छह बजे से फिल्मकार पद्मभूषण श्याम बेनेगल के संवाद से होगी। श्याम बेनेगल छात्रों से मौजूदा फिल्म, कहानियां और गानों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा कुल 39 प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिसके लिए 42 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। करीब एक हजार छात्रों ने माइक्रोसॉफ्ट, अमेजॉन जैसी बड़ी कंपनियों की ओर से आयोजित 10 कार्यशालाओं के लिए भी अपना पंजीकरण कराया है।


इसमें चीन, श्रीलंका और बांग्लादेश के भी 150 छात्र-छात्राएं शिरकत करेंगे। इसके अलावा पहली बार देश आ रहे फ्रेंच के मशहूर गायक और डीजे विली विलियम भी टेककृति का हिस्सा बनेंगे। विलियम यहां कार्यक्रम के समापन समारोह में यानी 18 मार्च को डीजे मार्निक की टीम के साथ प्रस्तुति देंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी होंगे कार्यक्रम का हिस्सा

3 of 3
पीयूष मिश्रा
- जनरल बिपिन रावत : भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष
- साइमन टफेल : इंटरनेशनल क्रिकेट अंपायर
- करनैल सिंह : निदेशक, प्रवर्तन निदेशालय
- पीयूष मिश्रा : एक्टर, संगीतकार, गीतकार एवं पटकथा लेखक (गैंग्स ऑफ वासेपुर)


- पद्मश्री डॉ. मोहसिन वली : हृदय रोग विशेषज्ञ
- जॉन बोअरमास्टर : समुद्र विशेषज्ञ, लेखक एवं फिल्म निर्माता
- अरुणा शर्मा : आईएएस अधिकारी (सचिव, इस्पात मंत्रालय)
- श्याम बेनेगल : फिल्मकार एवं स्क्रिप्ट राइटर
- अतुल तिवारी : लेखक एवं अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें