फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आया गुस्सा, बोले- सस्पेंड होना चाहते हैं क्या, देखता हूं...

Tue, 26 Feb 2019 05:02 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में डीएवी के शताब्दी समारोह और बीएनएसडी शिक्षण संस्थान के संयुक्त वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएवी ने शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागृत करने की जो अलख जगाई है, जो अनुकरणीय है। शिक्षाविदों, समाज के लोगों को यह चिंतन करने की जरूरत है कि शिक्षा व्यवस्था में जो कुछ कमियां पिछले कुछ वर्षों में आई, उनकी वजह क्या है। बीएनएसडी परिसर में उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन और स्वस्थ भारत मिशन का जिक्र किया। शहर के चकेरी क्षेत्र का हाल देखकर मुख्यमंत्री आगबबूला हो गए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चकेरी और आसपास गंदगी देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई। सलेमपुर स्थित बालाजी मंदिर पहुंचते ही जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत को बुलाकर नगर आयुक्त का नाम पूछा और कहा कि ऐसे सफाई होती है क्या? रास्ते गंदगी से पटे पड़े हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि ये हाल तब है जब राष्ट्रपति का कार्यक्रम लगा था। यहां का नगर आयुक्त कौन है, डीएम ने जवाब दिया कि संतोष कुमार। इस पर सीएम गुस्से में बोले, नगर आयुक्त सस्पेंड होना चाहते हैं क्या? देखता हूं क्या करना है। 

4 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ मुख्यमंत्री चकेरी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। इस दौरान रास्ते में कई जगह गंदगी देखने को मिली। चकेरी और हरजेंदर नगर में कूड़ा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त संतोष कुमार का कहना है कि चकेरी एयरपोर्ट और हरजेंदर नगर सुबह 9:20 बजे तक साफ-सुथरा था। बाद में हरजेंदर नगर में किसी ने सड़क किनारे कूड़ा फेंक दिया। कर्मचारी सफाई करने पहुंचे लेकिन सुरक्षा में लगे पुलिसवालों ने कूड़ा नहीं उठाने दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें