फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुए फ्री वेबसाइट के लिए रजिस्ट्रेशन, अाप भी जानें तरीका...

Sat, 15 Oct 2016 07:24 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मुफ्त में तैयार हाेगी वेबसाइट



अगर आप किसी स्कूल-कॉलेज, सामाजिक संस्थान, कोचिंग संस्थान या फिर अपने नए उद्योग के लिए वेबसाइट बनवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आपकी वेबसाइट बिल्कुल मुफ्त में तैयार हो सकती है। चौंक गए ना लेकिन यह बिल्कुल हकीकत है। शन‌िवार की सुबह से ही रज‌िस्ट्रेशन शुरू हाे गया। रजिस्ट्रेशन कराने का अंतिम दिन 20 अक्टूबर है। पहले चरण के सफल हाेने के बाद दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन मंगाए जाएंगे। इसमें व्यक्तिगत वेबसाइट भी तैयार हाेगी। आगे की स्लाइड में पढ़िए रजिस्ट्रेशन से जुड़ी अहम जानकारी...

 
विज्ञापन

ये कंपनी तैयार करवाएग वेबसाइट

2 of 4
फ्री वेबसाइट क्रिएट करने के लिए इसी कंपनी ने किया एलान
दरसअल फ्री में वेबसाइट बनाने के पीछे भी पीएम नरेंद्र मोदी का डिजिटल इंडिया मुहिम है। इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए टूल्स वैली, स्टैंड अप यूथ्स और डिजिटल स्प्रेसल जैसी वेबसाइटों के फाउंडर पंकज मौर्या ने यह एलान किया है। मूल रूप से बलिया के रहने वाले पंकज हाल ही में उस वक्त चर्चा में आए थे जब उनकी वेबसाइट टूल्स वैली के यूजर की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई थी। यह ऐसी वेबसाइट है जिसके जरिए कोई भी घर बैठे वेब, साफ्टवेयर और एप डिजाइनिंग सीख सकता है। खास बात यह है कि इस वेबसाइट का सबसे ज्यादा यूज अमेरिका, ब्राजील और आयरलैंड के लोग करते हैं।

 
विज्ञापन

किसान परिवार से रखते हैं ताल्लुकात

3 of 4
फ्री में वेबसाइट तैयार करेंगे पंकज
पंकज किसान परिवार से ताल्लुकात रखते हैं और फिलहाल वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र भी हैं। पंकज के कामकाज को देखते हुए पिछले दिनों गूगल के सीईओ ने उन्हें बधाई संदेश भी ई-मेल किया था और उनकी वेबसाइट पर गूगल के विज्ञापन जारी हुई थी। इन विज्ञापनों से पंकज अच्छी कमाई कर ले जाते हैं और इस वक्त उनके साथ करीब दस लोगों की टीम काम कर रही हैं। वह बताते हैं कि देश में हर स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, एनजीओ की अपनी वेबसाइट होनी चाहिए। तभी डिजिटल इंडिया का मुहिम कामयाब हो पाएगा। इसके लिए उन्होंने यह ऑफर जारी किया है। 

 
विज्ञापन

यहां करें अावेदन

4 of 4
फ्री वेबसाइट
फ्री वेबसाइट के लिए आपको www.digitaldsprsal.co.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पहले चरण में पांच दिनों तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। बतौर पंकज कंपनी न तो रजिस्ट्रेशन के लिए कोई चार्ज लेगी और न ही वेबसाइट तैयार करने के लिए। रजिस्ट्रेशन में मांगी गई जानकारी भरने के बाद आपके ई-मेल पर कंफर्मेशन लेटर जाएगा। रजिस्ट्रेशन की तिथि से वेबसाइट तैयार होने की तिथि में एक माह का अंतर होगा। मतलब आपको आपके मनपसंद डिजाइन की वेबसाइट एक माह में ही दे दी जाएगी। हालांकि वेबसाइट के लिए आपको डोमेन खुद खरीदना पड़ेगा। जिसकी किमत बाजार में 99 रूपये से शुरू है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें