अगर आप फैशन टेक्नोलॉजी और इंटीरियर डिजाइन में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। आपको ये भी बता दें कि इन कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 15 मई तक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कानपुर से इस बार छात्र फैशन टेक्नोलॉजी और इंटीरियर डिजाइन की पढ़ाई भी कर सकेंगे। यूआईईटी की डॉ. राशि अग्रवाल ने कहा कि अभी तक इन सभी कोर्सों की पढ़ाई के लिए छात्रों को दिल्ली, लखनऊ या अन्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों में जाना पड़ता था लेकिन अब छात्र अपने शहर में ही ये सभी कोर्स कर सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
बीवोक इंटीरियर डिजाइन और बीवोक इन फैशन टेक्नोलॉजी ऐसे कोर्स हैं जो शहर में अभी तक कहीं पर भी संचालित नहीं होते हैं। बीवोक इंटीरियल डिजाइन कोर्स की ट्यूशन फीस 36 हजार व अन्य मदों की फीस 44 हजार रुपये है।
4 of 5
डेमो पिक
वहीं, बीओवो इन फैशन टेक्नोलॉजी की ट्यूशन फीस 50 हजार और अन्य मदों की फीस 61 हजार रुपये है। इन दोनों कोर्स में एक वर्षीय, दो वर्षीय डिप्लोमा और तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।
रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया छात्रों के आवेदन पर निर्भर होगी। अगर निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आएंगे तो प्रवेश परीक्षा होगी लेकिन अगर कम आते हैं तो सीधे प्रवेश दिया जाएगा।