फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक टीले की खुदाई में निकले ‘सदियों पुराने नरकंकाल’

Thu, 19 Jan 2017 10:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
हरदोई में निकले सदियों पुराने नरकंकाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में ऐतिहासिक टीले की खुदाई में सदियों पुराने नरकंकाल निकल रहे हैं। इन नरकंकालों की लंबाई-चौंड़ाई सामान्य मनुष्य से काफी अलग है। इसके अलावा कई किलोमीटर लंबी सुरंग भी मिली है। पुरातत्व विभाग की जांच में टीले के नीचे दबे कई रहस्यों से पर्दा उठने की संभावना है।  
विज्ञापन

नरकंकालों का होगा पोस्टमार्टम

2 of 5
हरदोई में निकले सदियों पुराने नरकंकाल - फोटो : अमर उजाला
देहात कोतवाली क्षेत्र में कौंढा गांव के पास हरदोई-शाहजहांपुर रोड को फोरलेन किया जाना है। इसके लिए सड़क के आसपास खुदाई की जा रही है। शनिवार को टीले की मिट्टी जेसीबी मशीन से खोदी गई थी। इस दौरान यहां पर कई कंकाल मिले थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को नर कंकाल का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया है। नर कंकाल के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है।
विज्ञापन

टीले के नीचे सुरंग

3 of 5
टीले के नीचे मिली सुरंग - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के कौंढ़ा गांव के बाहर मौजूद टीले के नीचे कई रहस्य दबे हैं।  टीले के नीचे से रोड तक सुरंग निकली है। गांव के ही शैलेंद्र के अनुसार कुछ साल पहले सुरंग के दोनों हिस्से दिखाई देते थे, पर एक तरफ रोड बनने से उस तरफ से सुरंग को बंद कर दिया गया था। इससे अब एक ही हिस्सा दिखाई देता है।

खुदाई के दौरान मटकी, दियाली भी मिली

4 of 5
टीले की खुदाई
टीले की खुदाई के दौरान मटकी, दियाली भी मिली है। इनको भी सुरक्षित किया गया है। यहां पर बरामद सभी अवशेष की जांच के लिए पुलिस ने पुरातत्व विभाग की टीम बुलाई है। मंगलवार तक पुरातत्व विभाग की टीम आने की संभावना है। कोतवाल हीरालाल चौरसिया ने बताया कि नर कंकालों का पंचनामा भरकर मर्चरी में रखवाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर कभी कब्रिस्तान या शमशान घाट नहीं था

5 of 5
टीले के बारे में जानकारी देता वृद्ध
कौढ़ा गांव के बाहर टीला करीब 50 बीघे में है। यह जमीन ग्राम समाज की है। यहां पर गांव निवासी छेदा 40 साल से झोपड़ी बनाकर रहते हैं। इस जमीन पर झाड़ियां पेड़ खडे़ हैं। छेदा के अनुसार उनकी जानकारी में कभी भी यहां पर कब्रिस्तान अथवा शमशान घाट नहीं रहा है। यह नर कंकाल कई सौ साल पुराने होने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें