होली को लेकर बाजार सज गए हैं। इस बार का बाजार खास है। मैजिक स्प्रे रंगीन फुहारों के साथ खुशबू बिखेरेगी। हर्बल रंग खुशबू के साथ ही रिश्तों की मिठास बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
2 of 4
टोपियों की दुकान में होली को लेकर हो रही तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव शहर के बड़ा चौराहा व धवर रोड पर रंग, पिचकारी, कैप, स्प्रे कलर की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन
3 of 4
खुशबूदार हर्बल रंग बाजार में मचाएगा धमाल
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर हिरन नगर के शानू बच्चों के लिए पिचकारी की जगह मैजिक स्प्रे ढूंढ रहे थे। दुकानदार ने पिचकारी की सलाह दी तो बोले, बच्चे बार-बार रंग घोलते हैं। इससे स्वास्थ्य बिगड़ने का डर रहता है। स्प्रे कलर से इस झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।
बड़ा चौराहे पर रंग बेचने वाले दुकानदार बच्चा ने बताया कि इस बार हर्बल रंग काफी खास हैं। यह अलग-अलग खुशबू में हैं। यह आसानी से छूटते भी हैं। स्प्रे रंग इस बार रंगीन पानी और फेना एक साथ बरसाएंगे। दुकानदार प्रवीण ने बताया कि इस बार गुलाल कई अलग-अलग वैरायटी में उपलब्ध है। अच्छे किस्म के प्राकृतिक रंगों से आपकी त्वचा को कोई नुकसान नहीं होता।