40 की उम्र में 50 से अधिक बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में पकड़े गए सिंचाई विभाग के जेई के खिलाफ सबूत एकत्र करने के लिए सीबीआई की टीम शुक्रवार की शाम फिर मुख्यालय पहुंची है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों समेत तीन नए आए जेई से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
2 of 5
जेई के आवास पर नोटिस चस्पा
- फोटो : अमर उझाला
इसके बाद सीबीआई की टीम शहर के कुछ और स्थानों पर गई। जिसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि बांदा अदालत में 24 नवंबर को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में पर्याप्त साक्ष्य एकत्र करने के लिए यह कवायद की जा रही है। सिंचाई विभाग के जेई रामभवन को रिमांड पर लेने के लिए सीबीआई टीम लगातार कई दिनों से बांदा अदालत में याचिका दे रही है।
विज्ञापन
3 of 5
यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई को पकड़ने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
जिस पर अब अदालत ने 24 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है। कहीं रिमांड मिलने में ज्यादा देरी न हो और जेई से जुडे़ प्रकरण के कई तथ्यों की जांच के लिए सीबीआई कोई ढील नहीं देना चाहती है। शुक्रवार को दो अलग-अलग वाहनों में सीबीआई की टीम फिर से चित्रकूट पहुंची। शाम को सिंचाई विभाग कार्यालय के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया।
4 of 5
आरोपी जेई
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को ही सिंचाई विभाग (सिविल) के तीन नये इंजीनियरोें ने नौकरी ज्वाइन की। इन तीनों जेई से सीबीआई की टीम के सदस्यों ने कुछ जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम कालोनी व इसके आसपास के क्षेत्र में टीम ने गुप्त रूप से जांच पड़ताल कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया है। माना यह जा रहा है कि जिन बच्चों के साथ शोषण हुआ है उनके घर परिवार तक पहुंचकर सीबीआई की टीम तथ्य जुटा रही है ताकि आरोपी जेई को सजा दिलाई जा सके।
कार्यालय का हर कर्मचारी रहा सशंकित
विभागीय जेई रामभवन के यौन शोषण मामले में पकड़े जाने के बाद और बार-बार सीबीआई टीम के आने से सिंचाई विभाग का हर अधिकारी व कर्मचारी आपस में तो कानाफूसी करता है पर किसी बाहरी को देखते ही अपने काम में व्यस्त हो जाता है। यहां तक कि कार्यालय के हर शीशे के दरवाजे बंद रहे। काफी देर बाद जब अधिशाषी अभियंता बीबी सिंह विभागीय बैठक व निरीक्षण कर कार्यालय पहुंचे तो कुछ कर्मचारियों से बातचीत हुई। ज्यादातर अधिकारी कर्मचारियों का यही कहना था कि जेई के बारे में जो भी सुन देख रहे हैं वह सबमें विश्वास नहीं होता कि जेई ऐसा रहा होगा।