फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप कांड: सीबीआई टीम के BJP विधायक के गांव पहुंचते ही छा जाता है सन्नाटा

Tue, 01 May 2018 07:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
विधायक कुलदीप सिंह प्रकरण की जांच के सिलसिले में गुरुवार शाम सीबीआई की सात सदस्यीय टीम एक बार फिर माखी थाने पहुंची। टीम के सदस्यों ने गांव में घटनास्थल का चौथी बार निरीक्षण किया। सीबीअाई की दहशत पूरे गांव में फैली हुई है।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
सीबीअाई की टीम ने विधायक के आवास पर मौजूद कुछ लोगों के साथ ही ग्रामीणों से भी वार्ता की। सह आरोपी शशि सिंह के पति की कार को सीबीआई ने सीज कर दिया। सीबीआई टीम के सदस्यों ने माखी थाने पहुंचकर कुछ जरूरी अभिलेख देखे। इसके बाद वापस लखनऊ लौट गए। सीबीआई की सात सदस्यीय टीम गुरुवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे माखी थाना पहुंची।
 
विज्ञापन

3 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
जरूरी अभिलेख खंगालने के बाद टीम के सदस्य विधायक के गांव पहुंचे। टीम के सदस्य आरोपी शशि सिंह के आवास की ओर गए, जहां शशि के पति की कार सीज कर थाने की सुपुर्दगी में दी। आरोप है कि जून 2017 में इसी कार में किशोरी को ले जाया गया था। सीबीआई टीम के सदस्य विधायक आवास पर भी पहुंचे। यहां मौजूद कुछ लोगों से लगभग बीस मिनट तक पूछताछ करने के बाद वापस थाने आए।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
सीबीआई टीम लगभग दो घंटे तक गांव व थाने में जांच करती रही। रात लगभग 7:40 बजे टीम लखनऊ लौट गई। सीबीआई की टीम छठवीं बार गांव पहुंची है। पूछताछ के साथ ही थाने में अभिलेखों का निरीक्षण करने का क्रम लगातार जारी है। सीबीआई टीम के गांव पहुंचते ही सन्नाटा सा छा जाता है। गांव में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें